scriptPanchkalyanak Pratishtha Mahotsav begins in Mandargiri | मंदारगिरी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ | Patrika News

मंदारगिरी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ

locationबैंगलोरPublished: Mar 09, 2023 07:16:55 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

13 मार्च को होगा समापन

मंदारगिरी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ
मंदारगिरी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ
तुमकुर. मन्दारगिरी में महावीर दिव्य आकाश समवशरण पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ मुनि अमोघकीर्ति एवं अमरकीर्ति के सान्निध्य में बुधवार को हुआ। नवनिर्मित समवशरण जिनालय का पंचकल्याणक महोत्सव का समापन 13 मार्च को होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ झण्डारोहण, मण्डप उद्घाटन, इंद्र प्रतिष्ठा, मंगल कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। सम्पूर्ण मांगलिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप जैन के निर्देशन में हो रही हैं। इस अवसर पर कोल्हापुर के भट्टारक, अतिशय क्षेत्र मूडबिद्री के भट्टारक, श्रीक्षेत्र कार्कल के भट्टारक, श्रीक्षेत्र कम्बदहल्ली के भट्टारक, स्वादी मठ के भट्टारक भट्टाकलंक स्वामी सहित अनेक संत इन सभी मांगलिक क्रियाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। धर्मस्थल के अनिता-सुरेन्द्र कुमार, बेंगलूरु के ईशानइंद्र, अशोक, राजमती पाटनी, विकास-शालू जैन पंचकल्याण की धार्मिक क्रियाओं में भाग ले रहे हैं। समवशरण का उद्घाटन पंकज-रुचिका जैन बेंगलूरु ने किया।अक्षत जैन-भव्या जैन ने प्रथम आहार दाता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य जयकुमार-माणिका जैन उदयपुर ने प्राप्त किया। पहली बार समवशरण की रचना इतने विशाल रूप में खुले आकाश के तले की गई है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.