scriptशाम को बढ़ गए मरीज , कुल पॉजिटिव संख्या 197 | Patients increased in the evening, total positive number 197 | Patrika News

शाम को बढ़ गए मरीज , कुल पॉजिटिव संख्या 197

locationबैंगलोरPublished: Apr 09, 2020 06:26:05 pm

Coronavirus in Karnataka: राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस के १6 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

शाम को बढ़ गए मरीज , कुल पॉजिटिव संख्या 197

शाम को बढ़ गए मरीज , कुल पॉजिटिव संख्या 197

बेंगलूरु. राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस के १६ नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर १९७ हो गई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार इसमें से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि ३० लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव में चार व १३ वर्ष के दो बच्चे व नौ वर्ष की एक बच्ची भी शामिल है।
गुरुवार दोपहर स्वास्थ विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कुल १९१ मरीजों की जानकारी दी गई थी लेकिन शाम होते-होते मरीजों की संख्या बढ़ गई।

राज्य में छठीं मौत
बता दें कि गदग में बुधवार रात एक ८० वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि महिला की मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई। उसे चार अप्रेल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जबकि ७ अप्रेल को उसकी रिपोर्ट आई थी जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो