scriptदिल्ली पहुंचे पाटिल, कहा पार्टी के हित में जल्द हो प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव | Patil said the election of the state president should be done soon | Patrika News

दिल्ली पहुंचे पाटिल, कहा पार्टी के हित में जल्द हो प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

locationबैंगलोरPublished: Feb 14, 2020 06:19:32 pm

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री एचके पाटिल ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान को राज्य में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने में देर नहीं करनी चाहिए। इससे पार्टी की छवि पर असर पड़ रहा है।

दिल्ली पहुंचे पाटिल, कहा पार्टी के हित में जल्द हो प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

दिल्ली पहुंचे पाटिल, कहा पार्टी के हित में जल्द हो प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

बेंगलूरु. वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री एचके पाटिल ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान को राज्य में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने में देर नहीं करनी चाहिए। इससे पार्टी की छवि पर असर पड़ रहा है। पार्टी के हित में इस बारे में शीघ्र फैसला लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मसले पर वे पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे।
दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पाटिल ने कहा कि राज्य में लोग भाजपा का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में लम्बे समय तक प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली रहना ठीक नहीं है। मैं अनुरोध करूंगा कि पार्टी आलाकमान जल्दी फैसला करे।
पाटिल ने कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के लिए दिल्ली आए हैं।
बता दें कि राज्य के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दो महीने से अटकलों व चर्चाओं का दौर जारी है। डीके शिवकुमार व एमबी पाटिल को इस दौड़ में आगे बताया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो