scriptसंसार में व्यक्ति मेहमान बन कर रहे-साध्वी भव्यगुणाश्री | People are becoming guests in the world - Sadhvi Bhavyagunashree | Patrika News

संसार में व्यक्ति मेहमान बन कर रहे-साध्वी भव्यगुणाश्री

locationबैंगलोरPublished: May 25, 2022 08:01:55 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

धर्मसभा का आयोजन

संसार में व्यक्ति मेहमान बन कर रहे-साध्वी भव्यगुणाश्री

संसार में व्यक्ति मेहमान बन कर रहे-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि मनुष्य दूसरों के प्रति जल्दी विचार करता है। जबकि उसके स्वयं के हिताहित के बारे में उसका ध्यान नहीं जाता है। व्यक्ति अपने व्यवहार से नहीं बल्कि वह दूसरों के व्यवहार से जल्दी प्रभावित होता है। व्यक्ति को संसार में मेहमान बनकर रहना चाहिए। क्योंकि जो मेहमान होता है वह माल खाता है और जो मालिक बनकर रहता है वह मार खाता है। परमात्मा ने हमें संसार में आत्म स्वरूप को जानकर मुक्ति में जाने के लिए भेजा है। लेकिन हम संसार के भौतिक पुद्गलों में फंसकर आत्मशक्ति को भुलाकर मात्र शरीर पोषण एवं नाशवान पदार्थों के प्राप्ति एवं उनके भोगोपभोग में ही लीन रहने लगे हैं। उन्होंने व्यक्ति को अपने जीवन में सहनशीलता को अपनाने की प्रेरणा दी।
साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि जीवन में कई मोड़ आते हंै। जहां हम को झुकना होता है पर अहम और अहंकार में हम उसको भूलकर अज्ञानता का चश्मा ओढ़ लेते हंै जो हमारे लिए कई तरह के प्रश्न और विपदाओं को आगमन देती है। हर घड़ी नम्रता ही हमारी पहचान होनी चाहिए जितना झुकेंगे उतना हमारा मान सम्मान हमारा व्यक्तित्व निखरेगा। नम्रता शालीनता जीवन का अनमोल गहना है। साध्वी ने हनुमंतनगर संघ की अनुमोदना की। साधुवाद एवं सद्भावनाएं व्यक्त की। सभी ने साध्वीवृन्द को पुन: पधारने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक संजयकुमार कचोलिया ने बताया कि साध्वी का विहार बुधवार सुबह 6:30 बजे रोशनकुमार बाफना के यहां त्यागराज नगर होगा। इस अवसर पर हनुमंतनगर संघ के उपाध्यक्ष सज्जनराज बाफना, गौतमचंद सिंघवी, चंपालाल गादिया, सुभाषचंद खिवेसरा मुथा, संजय कुमार कचोलिया गणेश मांडोत, रोशन लाल गन्ना उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो