परिवहन कर्मियों की हड़ताल से लोग हुए हलकान
- मैजेस्टिक सहित तमाम बस अड्डे सूने रहे

बेंगलूरु. कर्नाटक सडक़ परिवहन निगमों के कर्मचारियों द्वारा आहूत हड़ताल के कारण बुधवार को बेंगलूरु सहित कर्नाटक के तमाम हिस्सों में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। निगम के कर्मचारियों द्वारा आहूत हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बेंगलूरु में मैजेस्टिक बस अड्डे, शिवाजीनगर बस अड्डे, केआर मार्केट, शांतिनगर बस अड्डे सहित अन्य जगहों पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आम तौर पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ से भरा रहने वाला मैजेस्टिक बस अड्डा बुधवार को सूना-सूना नजर आया।
सिटी रेलवे स्टेशन, यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर अन्य राज्यों से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन कर्मचारियों के बैनर तले बेंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC), कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम ((KSRTC)), उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम (NWKRTC) और उत्तर पूर्वी कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम (एनईकेआरटीसी) के कर्मचारियों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने सरकार से सडक़ परिवहन निगम के श्रमिकों के लिए 6 ठें वेतन आयोग के अनुसार वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
अब पाइए अपने शहर ( Bangalore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज