scriptकोप्पल बंद से जन जीवन अस्त-व्यस्त | Peoples life is busy with Koppal bandh | Patrika News

कोप्पल बंद से जन जीवन अस्त-व्यस्त

locationबैंगलोरPublished: Jan 11, 2018 11:23:10 pm

विभिन्न मांगों को लेकर कई दलित संगठनों ने बुधवार को कोप्पल बन्द रखा, जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा।

band

बेंगलूरु. विभिन्न मांगों को लेकर कई दलित संगठनों ने बुधवार को कोप्पल बन्द रखा, जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विभिन्न दलित संगठनों के साथ अन्य संगठनों ने एकजुट होकर महात्मा गांधी सर्कल से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली।


जिलाधिकारी एन कनागावल्ली को ज्ञापन दिया। कनागावल्ली ने संगठनों के सदस्यों को बताया कि वे इस ज्ञापन को सरकार को भेजेंगी। संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में हर दिन दलितों के उत्पीडऩ की घटनाएं हो रही हैं। सरकार आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है। दूसरी तरफ प्रमुख राजनीतिक दल इस विषय में खामोश हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में इन दलों को सबक सिखाया जाएगा।


विजयपुर मेंं दलित छात्रा और एक दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस मामले मे पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। दलितों के मामले हैं तो पुलिस थानों में मामले तक दर्ज नहीं किए जाते। पुलिस कर्मचारी अभियुक्तों से रिश्वत लेकर कोई कार्रवाई नहीं करते। इन वारदातों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संविधान को लेकर केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार हेगड़े के बयान के चलते उन्हें को मंत्रिमंडल से निकाल कर कानूनी कार्रवाई करने और महाराष्ट्र मेंं हुई हिंसक वारदातों में लिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार और दलितों को सुरक्षा प्रदान कराने की मांग को लेकर कोप्पल बन्द रखा गया।


बन्द के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सरकारी व निजी स्कूल, कालेज बंद रहे। दुकानें, सिनेमा घर, होटल, व्यापार प्रतिष्ठान, बाजार और पेट्रोल पंप बंद रहे। सरकारी व निजी बसों की सेवा, ऑटो, टैक्सी और अन्य वाहन भी सडक़ों पर नहीं दिखे।

पुलिस ने फायरिंग कर आरोपी को पकड़ा
बेंगलूरु. कलबुर्गी पुलिस एक समाजकंटक पर फायरिंग कर उसे गिरफ्तार करने में सफल रही है। आरोपी के हमले में दो पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गए। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन उर्फ इदलू मल्लू (३२) के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, डकैती आदि के कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। गत वर्ष नवंबर में मल्लिकार्जुन ने एक व्यापारी की हत्या कर दो लाख रुपए लूटे थे। इस सिलसिले में पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक शशिकुमार ने एक विशेष दल गठित किया था। विश्वविद्यालय पुलिस थाने को सूचना लिमी कि आरोपी मल्लिकार्जुन केसाराटगी नामक इलाके के मकान में छिपा है। पुलिस उप निरीक्षक परशुराम कुछ पुलिस आरक्षकों को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचे।

माइक से आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के लिए आगे बढ़ा। दो पुलिस कांस्टेबल अनिल कुमार और विश्वनाथ उसे गिरफ्तार करने आगे बढ़े तभी आरोपी ने दोनों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस उप निरीक्षक परशुराम ने आरोपी मल्लिकार्जुन के दाएं पैर और बाएं हाथ पर गोली चलाई और उसे गिरफ्तार किया। मल्लिकार्जुन और जख्मी दो पुलिस आरक्षकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक शशिकुमार ने अस्पताल पहुंच कर पुलिस घायल पुलिस कर्मियों का हाल-चाल पूछा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो