scriptनिजी तस्वीरें और वीडियो से वसूले चार लाख रुपए और फिर यह हुआ | Personal photos and videos and then this happened | Patrika News

निजी तस्वीरें और वीडियो से वसूले चार लाख रुपए और फिर यह हुआ

locationबैंगलोरPublished: Nov 20, 2019 08:17:15 pm

नंदिनी लेआउट पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया है। दंपती की पहचान लग्गेर के मंजु (३५) और उसकी पत्नी सावित्री (२८) के तौर पर की गई है।

निजी तस्वीरें और वीडियो से वसूले चार लाख रुपए और फिर यह हुआ

निजी तस्वीरें और वीडियो से वसूले चार लाख रुपए और फिर यह हुआ

बेंगलूरु. नंदिनी लेआउट पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया है। दंपती की पहचान लग्गेर के मंजु (३५) और उसकी पत्नी सावित्री (२८) के तौर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार दंपती ने संतोष (३१) नामक एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में डाल कर लग्गेरे पुल के पास फेेंका था। जांच से पता चला है कि मंजु चिटफंड चलाता था। संतोष ने भी चिटफंड में निवेश किया था। संतोष रियल एस्टेट का भी धंधा करता था और उसने भूमि खरीदने के लिए निवेश की गई रकम लौटाने के लिए मंजू से कहा। इसको लेकर कई बार दोनों में कहासुनी भी हुई।
इस बीच संतोष ने मंजु और उसकी पत्नी सावित्री के निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और इसी आधार पर मंजु से करीब चार लाख रुपए लिए। इससे परेशान होकर दंपती ने १५ नवंबर की रात संतोष को अपने घर बुलाया। शराब पिलाकर बेहोश करने के बाद उसकी हत्या कर दी। नंदिनी लेआउट पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो