scriptव्यक्तित्व विकास को चाहिए अच्छा वातावरण | Personality development should be good environment | Patrika News

व्यक्तित्व विकास को चाहिए अच्छा वातावरण

locationबैंगलोरPublished: May 14, 2018 06:23:34 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

उन्होंने कहा कि जीवन में सदाचार व्यक्ति की संगति से उदारता, सम्पन्नता व परोपकार की वृत्ति बढ़ती है

jainism
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चिकपेट शाखा के तत्वावधान में कुलवेनहल्ली स्थित महावीर तपोवन में रवीन्द्र मुनि व रमणीक मुनि का रविवार को औपचारिक आध्यात्मिक मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर रवीन्द्र मुनि ने कहा कि चंदन की भांति भले व सभ्य संपन्न लोगों की संगति से जीवन सुंदर सकारात्मक बनेगा।
वहीं, कोयले की संगति से जीवन में दाग व बुराई ही आएगी। उन्होंने कहा कि जीवन में सदाचार व्यक्ति की संगति से उदारता, सम्पन्नता व परोपकार की वृत्ति बढ़ती है। कुल मिलाकर व्यक्तित्व विकास के लिए अच्छा वातावरण बेहद जरूरी है। उन्होंने युवा पीढ़ी को भी संस्कारित व धर्मप्रिय बनाने की प्रेरणा दी। रमणीक मुनि ने प्रेम की परिभाषा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि जहां प्रेम होगा वहां परमात्मा भी होंगे व भक्ति भी होगी।
इस अवसर पर ऋषि मुनि व अर्हम मुनि ने भी विचार व्यक्त किए। बाबूलाल रांका व चिकपेट शाखा के पदाधिकारियों ने सभी की अगवानी की।
संघ के महामंत्री गौतमचंद धारीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में रणजीतमल कानूंगा, अशोका रांका, शांतिलाल लोढा, राजेंद्र छाजेंद्र, आनंद कोठारी, राजेंद्र कोठारी, सुमेर सिंह मुणोत, उत्तमचंद बांठिया, रंजना गुलेच्छा, पारसमल लोढ़ा, सम्पतराज बडेरा, विनोद पोरवाल, पवन धारीवाल, उत्तमचंद ओस्तवाल, बाबूलाल दक सहित अनेक गणमान्यजनों व श्रावक श्राविकाओं ने शिरकत की। संचालन रमेश बोहरा ने किया। आभार गौतमचंद धारीवाल ने जताया।

————


दादा गुरुदेव की भक्ति का लिया आनंद
बेंगलूरु. सीमंधर स्वामी राजेंद्र सूरी जैन श्वेताम्बर मंदिर एवं सीमंधर स्वामी राजेंद्र सूरी जैन आरती मंडल मामूलपेट के तत्वावधाान में दादा गुरुदेव की विशेष आरती एवं भक्ति कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। मुख्य अतिथि दीपक कुमार वर्धन, अभिषेक कुमार, हस्तीमल भंडारी थे। गायक कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रकाशदेवी हंसराज वर्धन परिवार ने दादा गुरुदेव की आरती की। दादा की पूजा करने वाले 41 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मंडल अध्यक्ष चंपालाल गादिया, जेठमल कोठारी, नमनकुमार, मनीत कुमार आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो