बेंगलूरु. सिद्धरामय्या कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। डीके शिवकुमार राज्‍य के इकलौते उप मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्‍ली में यह घोषणा की तो हफ्ते भर से जारी ऊहापोह खत्म हुई। जीतने के बाद बारी थी मुख्‍यमंत्री चुनने की। सिद्धरामय्या और डीके शिवकुमार के बीच आखिरी रस्‍सकशी हुई। डीके ने कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। सिद्धरामय्या भी उसी रोज खरगे से मिलने पहुंच गए। बाहर दोनों नेता कहते रहे कि कोई मतभेद नहीं है। बुधवार देर रात तक कर्नाटक के सीएम का नाम फाइनल हो चुका था। गुरुवार सुबह होते-होते पता लग चुका था कि सिद्धरामय्या बाजी जीत चुके हैं। चार दिन मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने फैसला लिया कि सिद्धरामय्या अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुरुवार को दोनों नेताओं ने बेंगलूरु लौटने के बाद विधायक दल की बैठक में भाग लिया और राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। राज्‍यपाल ने सिद्धरामय्या को 20 मई को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है।