scriptसोशल मीडिया से चुराते थे कॉलेज छात्राओं की तस्वीरें, यहां करते थे अपलोड | Photos of college girls were stolen from social media, uploaded here | Patrika News

सोशल मीडिया से चुराते थे कॉलेज छात्राओं की तस्वीरें, यहां करते थे अपलोड

locationबैंगलोरPublished: Jul 31, 2020 09:00:41 pm

पुलिस को मिली सात शिकायतें

बेंगलूरु. केंद्रीय अपराध शाखा (ccb) पुलिस ने सोशल मीडिया से लड़कियों की तस्वीरें चुरा कर अश्लील वेबसाइट पर अपलोड करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सीवी रामन नगर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजय तनिचलम (37) और राजाजी नगर के विश्वक सेन (27) को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से ऐसे कई कई मामले सामने आए हंै। वे शहर के प्रसिद्ध कॉलेजों की छात्राओं, पूर्व छात्राओं और महिला व्यख्याताओं की तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम, फेस बुक और अन्य सोशल मीडिया साइटों से डाउनलोड कर अश्लील वेबसाइट्स पर अपलोड करते थे।
साइबर अपराध पुलिस को ऐसी कम से कम 7 शिकायतें मिली थीं। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दो लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किए।

गिफ्ट वाउचर के नाम पर धोखाधड़ी
बेंगलूरु. एक निजी अस्पताल की नर्स के साथ गिफ्ट वाउचर के नाम पर १.७ लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। नर्स ने साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुुसार कुछ दिन पहले राजेश नामक एक व्यक्ति ने खुद को एक विज्ञापन कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए नर्स को कॉल किया। उसने नर्स को १.२ लाख रुपए का गिफ्ट वाउचर जीतने की जानकारी दी। कॉल करने वाले ने महिला के बैंक खाते का विवरण और ई-मेल मांगा। उसने महिला को फोन पे के जरिए टीडीएस का भुगतान करने पर गिफ्ट वाउचर के साथ अन्य कीमती उपहार देने का आश्वासन दिया। सभी उपहार विदेशी और कीमती होने के कारण कोरियर और सीमा शुल्क भुगतान के नाम पर उसने नर्स से कुल १.७ लाख रुपए हड़प लिए। अब पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो