script

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को जेबकतरों ने बनाया निशाना

locationबैंगलोरPublished: Jun 18, 2019 07:18:09 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

कई लोगों ने गंवाए करीब 90 हजार

Janata Darshan

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को जेबकतरों ने बनाया निशाना

बेंगलूरु. पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और व्यापक सुरक्षा इंतजाम के बाद भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जेबकतरों ने बेखौफ होकर कई लोगों को शिकार बनाया।

सोमवार को मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने रामनगर जिले में चन्नपट्टण तहसील के इग्गलूर गांव में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन, अपनी परेशानियों को मुख्यमंत्री के समक्ष लेकर आए नागरिकों के लिए जनता दर्शन एक नई परेशानी बन गया।
इस दौरान एकत्रित जनता की जेबों से चोरों ने नकद 90 हजार रुपए उड़ा लिए। पुलिस के अनुसार हागाहल्ली के शिवलिंगा की जेब से 50 हजार रुपए, गुडी सरगूर गांव के कृष्णप्पा की जेब से 25 हजार रुपए और सोगालादोड्डी के बसवाराज की जेबकतरों ने 15 हजार रुपए चुरा लिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुमारस्वामी ने यहां विकास कार्यो का शिलान्यास रखने के बाद जनता दर्शन में कई लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी अर्जियों को स्वीकार किया। अर्जियां देने के लिए एक साथ लोग टूट पड़े। इसी का लाभ उठाते हुए चोरों ने तीन लोगों की जेब काट कर 90 हजार रुपए चुराए।
इस सिलसिले में चन्नपटटण ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो