scriptPatrika harit pradesh campaign : पर्यावरण संतुलन के लिए करें पौधरोपण | Planting for environmental balance | Patrika News

Patrika harit pradesh campaign : पर्यावरण संतुलन के लिए करें पौधरोपण

locationबैंगलोरPublished: Jul 22, 2019 07:14:56 pm

मंड्या. राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान से जुडक़र आइजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति की ओर से श्रीरंगपट्टण तहसील के करीघट्टा पहाड़ी पर पौधरोपण किया गया।

bangalore news

पर्यावरण संतुलन के लिए करें पौधरोपण

मंड्या. राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान से जुडक़र आइजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति की ओर से श्रीरंगपट्टण तहसील के करीघट्टा पहाड़ी पर पौधरोपण किया गया।

बन्नूर होबली मठ के पर्यावरण जाग्रति वैदिके संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने पौधे का रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हमारे आस-पास के पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण बारिश के दिनों में करना चाहिए, इससे पौधों को पानी पिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समिति के सह कोषाध्यक्ष करमाराम परिहार ने कहा कि वृक्ष धरती का शृंगार हैं। पेड़ों से हमें फल, फूल, छांव, लकड़ी के अलावा आक्सीजन मिलती है।
पर्यावरण का संतुलन बराबर रखने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। पौधरोपण में नीम,पीपल, नीलगिरी और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

पौधरोपण में देवेन्द्र परिहारिया, राजेश प्रजापत, सार्थक परिहारिया, दलपत आगलेचा, अशोक राठोड़, दिनेश चोयल, पारस बोराणा, हरजीराम राठोड़, नितिन बोराणा, पायल बोराणा, अमराराम काग, देवाराम आगलेचा, तरुण सोलंकी ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो