scriptप्लास्टिक के खिलाफ जागरुक करेगा प्लॉग रन | Plug run will make awareness against plastic | Patrika News

प्लास्टिक के खिलाफ जागरुक करेगा प्लॉग रन

locationबैंगलोरPublished: Sep 20, 2018 04:57:33 am

बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन. मंजुनाथ प्रसाद ने बताया है कि प्लास्टिक से बनी चीजों के इस्तेमाल को रोकने और मानमाने स्थान पर चीजों को फेंकने से बचने के लिए महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘प्लॅाग रन’ का आयोजन होगा।

प्लास्टिक के खिलाफ जागरुक करेगा प्लॉग रन

प्लास्टिक के खिलाफ जागरुक करेगा प्लॉग रन

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन. मंजुनाथ प्रसाद ने बताया है कि प्लास्टिक से बनी चीजों के इस्तेमाल को रोकने और मानमाने स्थान पर चीजों को फेंकने से बचने के लिए महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘प्लॅाग रन’ का आयोजन होगा।


उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि गो-नेटिव और युनाइटेड-वे संस्थाओं के सहयोग से इस दौड़ में १० हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। इस आयोजन के गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड में शामिल होने की संभावना है।


पालिका क्षेत्र में रोजाना कई टन कचरा संग्रहित होता है, जिसमें प्लास्टिक भी बहुतायत में होता है। इससे पर्यावरण, मानव और पशुओं के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद नागरिक प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। २ अक्टूबर को १० हजार लोग, ५० जगहों पर तीन किलोमीटर तक दौड़ लगाएंगे।


इस अवसर पर प्लास्टिक उत्पादों को संग्रहित करके निस्तारण इकाइयों को दिया जाएगा। दौड़ को को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि भी साथ देंगे। अब हर माह के प्रमुख दिनों में इस तरह आयोजन होगा। प्लास्टिक के प्रति जन जागरूकता के लिए १६ निजी कॉलेजों के साथ पालिका ने करार किया है।

खुले में भोजन फेंका तो होगी कार्रवाई : मंजुनाथ
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन. मंजुनाथ प्रसाद ने कहा कि फुटपाथ या सडक़ों पर खाना फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की वारदातें इसलिए भी बढ़ रही हैं कि फुटपाथ और सडक़ों पर खाना फेंका जाता है।

स्थानीय प्रशासन आवारा कुत्तों को मार नहीं सकता है। पालिका की ओर से सडक़ों, गलियों, खुले कूड़ादान में भोजन नहीं फेंकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अगर खानपान की दुकान चलाने वालों ने भोजन खुले में फेंका किनारे फेंका तो जुर्माना लगाया जाएगा। गलती दोहराने पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए सर्वोदया संस्था पर एक्स्पायरी डेट के टीके दिए जाने का आरोप है। इसकी संयुक्त निदेशक के जरिए जांच कराई जा रही है। संस्था पर लगे आरोप सच साबित हुए तो इसे उसे काली सूची में शामिल किया जाएगा। हाल ही में आवारा कुत्तों के बच्चों को काटने की घटनाओं के संबंध में बाल आयोग ने जवाब मांगा है।

ट्रेंडिंग वीडियो