scriptसिर्फ प्रचार मंत्री हैं पीएम मोदी : प्रियंका | PM Modi is Priyanka only: Priyanka | Patrika News

सिर्फ प्रचार मंत्री हैं पीएम मोदी : प्रियंका

locationबैंगलोरPublished: Aug 31, 2018 09:01:05 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

प्रियंका ने कहा कि सरकारी कंपनी के 70 साल के अनुभव की उपेक्षा कर इसका ठेका सौदे से 12 दिन पहले अस्तित्व में आई निजी कंपनी को दे दिया गया

priyanka chaturvedi

सिर्फ प्रचार मंत्री हैं पीएम मोदी : प्रियंका

बेंगलूरु. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने रफाल युद्धक विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें प्रचार मंत्री बताया। हुब्बल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम का प्रचार किया लेकिन विवादित रफाल सौदे के लाभ के बात आई तो स्थानीय सरकार कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बजाय अपने सूट-बूट वाले मित्र को दे दिया।
प्रियंका ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का रफाल सौदा राष्ट्रीय हितों के खिलाफ और इसमें निजी क्ष्ेात्र को भरपूर लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार कह रही है कि सौदे के करार में शामिल गोपनीयता के शर्त के कारण विमानों के दाम नहीं बताए जा सकते, जो पूरी तरह झूठ है। प्रियंका ने कहा कि सरकारी कंपनी के 70 साल के अनुभव की उपेक्षा कर इसका ठेका सौदे से 12 दिन पहले अस्तित्व में आई निजी कंपनी को दे दिया गया।
प्रियंका ने कहा कि इस सौदे के लिए सभी प्रक्रिया की अनदेखी की गई, जिससे 41 हजार 250 करोड़ का नुकसान हुआ। राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा गया लेकिन सरकार के मंत्री इस सौदे को लेकर गलतबयानी रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि सरकार को देश बताना चाहिए कि क्यों विमानों की संख्या घटने के बावजूद कीमत बढ़ गई और ठेका निजी कंपनी को मिला।
प्रियंका ने मोदी को घोर पंूजीवाद का बादशाह बताते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय हितों के बजाय स्व-हित को तरजीह दी। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस रफाल सौदे की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। साथ ही न्यायालय की शरण लेने पर भी विचार किया जा रहा है।
प्रियंका ने कहा कि मोदी ने अपने प्रचार के लिए 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए और इसके लिए विभिन्न विभागों का इस्तेताल किया जा रहा है। मोदी सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा कि इस सरकार के दौर में भ्रष्टाचारयुक्त भारत की स्थिति बन गई है। भ्रष्टाचार ही इस सरकार का एकमात्र सफल कार्यक्रम है। प्रियंका ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में मुकाबला सच और झूठ, प्यार और नफरत, समावेश और भेदभाव के बीच होगा।

रफाल सौदे ने किया 10 हजार को बेरोजगार : जयपाल
बेंगलूरु. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा कि रफाल युद्ध विमान के सौदे से 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार से वंचित होना पड़ा।
उन्होंने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि रफाल के सौदे और नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान हुआ है। देश का कोई भी वित्त विशेषज्ञ दावा करे कि नोटबंदी का फैसला सही था। नोटबंदी और जीएसटी से मध्यम और गरीब व्यापारियों को अधिक नुकसान पहुंचा हैै। आज हर एक उत्पादन उद्योग को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। रफाल सौदे से देश को लग भग 41 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एचएएल कारखाने को भी भारी नुकसान हुआ है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रफाल मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कुछ सवाल किए है और मोदी इसका जवाब देने में विफल रहे है। मोदी खुद को भारत के संविधान से बड़ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व संप्रग सरकार ने रफाल सौदे में विमानो की खरीदी और प्रौद्योगिकी के तबादले के कारण एचएएल को 108 विमान बनाने का अवसर था। नरेन्द्र मोदी ने इस करार को रद्द कर अनिल अंबानी की कंपनी को विमानों की आपूर्ति का अवसर उपलब्ध कराया है। अनिल अंबानी को पहले ही पता था कि पुराना करार रद्द कर उन्हें नया करार का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निदेश गुंडूराव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो