scriptवीडियो: आइएसआइ को भेजता था संवेदनशील जानकारियां | Police arrest man in Bengaluru for sharing info to ISI | Patrika News

वीडियो: आइएसआइ को भेजता था संवेदनशील जानकारियां

locationबैंगलोरPublished: Sep 20, 2021 10:47:30 pm

Submitted by:

Rajeev Mishra

पुलिस अधिकारी ने की जासूस की गिरफ्तारी की पुष्टि

वीडियो: आइएसआइ को भेजता था संवेदनशील जानकारियां

वीडियो: आइएसआइ को भेजता था संवेदनशील जानकारियां

बेंगलूरु.
मिलिट्री इंटेलिजेंस और कर्नाटक पुलिस के एक संयक्त अभियान के तहत पाकिस्तान की इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आइएसआइ) के लिए काम कर रहे एक जासूस को सोमवार को यहां गिरफ्तार किया। संयुक्त आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया, आरोपी ने देश में रक्षा प्रतिष्ठानों के फोटो और वीडियो लिए और उन्हें विदेशी एजेंसी को भेज दिया। फोटो और वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान, अधिकारियों को एक सैन्य वर्दी मिली है। उसने सेना का दुरुपयोग किया है। इस मामले में जांच जारी है। आरोपी राजस्थान का है और करीब दो महीने पहले बेंगलूरु आया। यहां कॉटनपेट में उसने फुटपाथ पर कपड़ा व्यापारी के रूप में कारोबार शुरू किया। सूत्रों ने कहा कि आरोपी ने तस्वीरें और वीडियो लेते हुए भारतीय सेना की वर्दी पहनी हुई थी। वीडियो, फोटो और वॉयस मैसेज भेजने के बाद वह उन सभी को डिलीट कर देता था। हालांकि, पुलिस अधिकारी सभी हटाए गए संदेशों को पुन: प्राप्त करने में कामयाब रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो