scriptपुलिस पर पथराव का आरोपी गिरफ्तार | Police arrested stone accused | Patrika News

पुलिस पर पथराव का आरोपी गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Apr 05, 2020 02:43:00 pm

दक्षिण कन्नड़ जिले में सुल्या पुलिस ने दो पुलिस कर्मचारियों पर पथराव करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस पर पथराव का आरोपी गिरफ्तार

हनुमान जयंती पर सामूहिक रूप से पूजा कर रहे पूर्व चेयरमैन पति समेत पांच के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज, दाे गिरफ्तार

मेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ जिले में सुल्या पुलिस ने दो पुलिस कर्मचारियों पर पथराव करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के कारण सुल्या पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। सुल्या तहसील के परप्पे गांव निवासी श्रीनिवास (२६) बाइक लेकर सुल्या पहुंचा था। पुलिस ने मडिकेरी की तरफ जाने वाली सडक़ बंद कर दी थी। सहायक पुलिस उप निरीक्षक भास्कर प्रसाद और हेड कांस्टेबल राम नायक बैरिकेड लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे थे।
बाइक को लेकर जबरन घुसने का प्रयास

श्रीनिवास ने बाइक को लेकर जबरन घुसने का प्रयास किया। दोनों पुलिस कर्मचारियों ने उसे रोका और मडिकेरी की तरफ जाने का कारण फूछा। श्रीनिवास ने कोई जवाब नही दिया और उनसे झगड़ा करने लगा। श्रीनिवास ने उन पर पत्थर फेंके, जिससे दोनों पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने श्रीनिवास को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो