बैंगलोर

पुलिस पर किया खंजर से हमला, पुलिस ने चलाई गोली

एक गिरफ्तार

बैंगलोरSep 18, 2020 / 08:05 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. डीजे हल्ली पुलिस ने विभिन्न अपराधिक मामलों में वांछित अपराधी पर फायरिंग कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुासर डी.जे.हल्ली निवासी पे्रम कुमार (30) यहां कई अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद पीन्या के चिक बिदरकल्लू क्षेत्र में रहने लगा था। आरोपी एल.आर.बन्डे क्षेत्र में एक वाटर टैंक के पास छिपेे रहने की सूचना मिली।
डी.जे.हल्ली पुलिस थाने की पुलिस उसे पकडऩे गई तो उसने खंजर से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे ोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शिवाजी नगर की बोरिंग एन्ड लेडी कर्जन अस्पताल में भर्ती कराया। हेड कांस्टेबल रंगनाथ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि गत 8 सिंतबर को प्रेम कुमार के.एच.बी.मेन रोड स्थित एक बार मेंं दीपक, कपिल और शिव के साथ शराब पी थी। किसी बात को लेकर चारों के बीच झगड़ा हुअ। प्रेम कुमार ने दीपक और कपिल पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में शिव को गिरफ्तार किया था, जबकि प्रेम कुमार की तलाश जारी थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.