बैंगलोर

पुलिस ने फायर कर आरोपी को पकड़ा

उसे गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष दल गठित किया गया था।

बैंगलोरNov 15, 2018 / 08:42 pm

Ram Naresh Gautam

पुलिस ने फायर कर आरोपी को पकड़ा

बेंगलूरु. बाणसवाड़ी पुलिस ने फायरिंग कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का होरामावु निवासी दिनेश बोरा (28) एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज हंै।
उसे गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष दल गठित किया गया था। दल को बुधवार तड़के दिनेश के काचरकानाहल्ली के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर उसके पकडऩे की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया।
वह केजीहल्ली के रामदेव गार्डन की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया तभी उसने जेब से खंजर निकाल कर पुलिसकर्मियों पर हमला करदिया। पुलिस ने उसे गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया।
दिनेश के खिलाफ इंंदिरा नगर, हेण्णूर, कुमारस्वामी ले आउट , बाणसवाड़ी, केजीहल्ली, देवरजीवनहल्ली, बसवेश्वरनगर और अन्य थानों में दस से अधिक चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) राहुल कुमार ने अस्पताल जाकर आरोपी का हालचाल पूछा। इस सिलसिले में केजीहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Home / Bangalore / पुलिस ने फायर कर आरोपी को पकड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.