scriptपुलिस ने फायरिंग कर लुटेरे को किया गिरफ्तार | Police firing and robbers arrested | Patrika News

पुलिस ने फायरिंग कर लुटेरे को किया गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Jun 19, 2018 09:31:09 pm

केंगेरी पुलिस थानांतर्गत सोमवार सुबह पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गोली चला कर गिरफ्तार कर लिया।

 karnataka news, bangalore news, bangalore hindi news

पुलिस ने फायरिंग कर लुटेरे को किया गिरफ्तार

बेंगलूरु. केंगेरी पुलिस थानांतर्गत सोमवार सुबह पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गोली चला कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बेंगलूरु पश्चिम क्षेत्र में आभूषण छीनने की बढ़ती वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रवि डी.चन्नाण्णनवर ने एक विशेष दल गठित किया था।


इस दल के सदस्य ज्ञानभारती थाने के सिपाही चंद्र कुमार ने बाइक पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को बाइक पर संदिग्ध स्थिति में जाते देखा। चंद्र कुमार ने उसे रुकने को कहा तो वह तेजी से आगे निकल गया। चंद्र कुमार ने उसकी बाइक को टक्कर मार कर नीचे गिराने का प्रयास किया। लेकिन वह फरार होने में सफल हो गया। चंद्र कुमार ने अन्य पुलिस कर्मचारियों को सूचना दी तो पुलिस ने नाकाबंदी कर दुपहिया वाहन की तलाश शुरू कर दी। इस बीच चंद्र कुमार ने बल के साथ बाइक सवार का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


उस व्यक्ति ने अपनी पहचान कुबंलगोडू ग्राम पंचायत के कणमिणके गांव निवासी अच्चुत कुमार (३१) के तौर पर कराई। जांच के लिए उसे कुंबलगोडू ले जाते समय तडक़े ढाई बजे शौच जाने के बहाने वह पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर अंधेरे मेंं फरार हो गया। पुलिस ने चारों तरफ उसे तलाश करना शुरू किया।

सोमवार सुबह छह बजे अच्चुत कुमार बनशंकरी छटे स्टेज इलाके में दिखा। सहायक पुलिस उप निरीक्षक वीरभद्रय्या ने उसे गिरफ्तार करने आगे बढ़े तो उसने पथराव किया और खंजर से हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद अन्नापूर्णेश्वरी नगर थाने के निरीक्षक प्रवीण येलिगार ने आरोपी के दाएं पैर के ऊपरी हिस्से पर गोली चला दी। आरोपी नीचे गिर गया तो उसे गिरफ्तार कर विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पुलिस उपायुक्त रवि डी. चन्नण्णनवर ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी के खिलाफ सौ से अधिक आभूषण छीनने और डकैती के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों मामले दर्ज हैं।


एक लाख रुपए पुरस्कार और उपहार
कुख्यात अपराधी अच्चुत कुमार को गिरफ्तार कराने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ज्ञानभारती थाने के कांस्टेबल चन्द्र कुमार को पुलिस आयुक्त टी.सुनील कुमार ने एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा एक पल्सर बाइक के साथ उसे एक माह की छुट्टी दी गई है। इसके अलावा विशेष दल को भी एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो