scriptफायरिंग कर अपराधी को किया गिरफ्तार | police force for firing to trap the criminal | Patrika News

फायरिंग कर अपराधी को किया गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Sep 04, 2018 09:10:14 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

अपराधी ने किया था हमले का प्रयास

criminal arrest

फायरिंग कर अपराधी को किया गिरफ्तार

गठित किए गए थे दो विशेष दल
बेेंंगलूरु. बाणसवाड़ी पुलिस ने सोमवार तड़के एक कुख्यात अपराधी पर फायङ्क्षरग कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूर्व संभाग में इन दिनों लूट, अपहरण, हत्या जैसी आपराधिक वारदातें अधिक हो रही थीं। इसलिए पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अजय हिल्लोरी ने बानसवाड़ी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मुनिकृष्ण और पुलिस उप निरीक्षक शरत कुमार के नेतृत्व में दो विशेष दल गठित किए थे। इन दोनों दलों को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी सैयद सुहैल (२२) दो मित्रों के साथ बाइक पर बानसवाड़ी रिंग रोड से जा रहा है। दोनों दलों ने सुहैल का पीछा किया। बानसवाड़ी अग्निशमन थाने के पास शरत कुमार के दल ने बाइक को रोका। अपराधी सुहैल ने तलवार से शरत कुमार और प्रधान आरक्षक रफीक अहमद पर हमला करने का प्रयास किया। दोनों पुलिस कर्मचारी बच गए। उसी समय पुलिस निरीक्षक मुनिकृष्ण का दल वहां पहुंचा। मुनिकृष्णा ने सुहैल और उसके मित्रों को आत्मसमर्पण करने कहा कहा। सुहैल ने तलवार से मुनिकृष्णा पर भी हमला करने का प्रयास किया। मुनिकृष्ण ने पुलिस कर्मचारियों की रक्षा के लिए सुहैल के पैरों पर दो फायर किए। जिससे सुहैल गिर पड़ा। उसके दोनों मित्र फरार हो गए। मुनिकृष्णा ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। शल्य चिकित्सा के बाद दोनों गोलियां निकाली गईं। सुहैल को लूट के आरोप में तीन साल की सजा हुई थी। वह जमानत पर रिहा होने के बाद अन्य मित्रों को साथ लेकर गिरोह बनाकर लोगों को लूटने और महिलाओं के आभूषण छीनने लगा था। इसके खिलाफ ३५ से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सुहैल के अन्य मित्रों को तलाश रही है।
दुपहिया वाहनों की चोरी के आरोप में मैकेनिक गिरफ्तार
बेंगलूरु. आरटीनगर पुलिस ने एक मैकेनिक को गिरफ्तार कर १०.९१ लाख रुपए कीमत के चोरी के ३२ दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गंगा नगर निवासी उमाशंकर (४२) पेशे से एक मैकेनिक है। वह हर दिन दुपहिया वाहनों को चुरा कर तमिलनाडु और केरल में कम कीमत में बेचाता था। इसके लिए वह जाली दस्तावेज भी तैयार करता था। वह नकली चाबियों से या लॉक को कटर से काट कर वारदात को अंजाम देता था। उसके खिलाफ आरटीनगर पुलिस थाने में ७, महालक्ष्मी लेआउट पुलिस थाने में ३, सुब्रमण्यानगर में ५, संजय नगर, अन्नपूर्णेश्वरी नगर, विजयनगर, केंगेरी पुलिस थाने में १८ मामले दर्ज हैं। आरोपी सुजाता नामक एक महिला की स्कूटर चोरी कर उसे घसीट कर ले जा रहा था, तभी गश्ती पुलिस ने उस रोका और दस्तावेज मांगे। आरोपी उचित जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो चोरी के ३२ दुपहिया वाहन बरामद हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो