scriptसौतेली पुत्री से बलात्कार करने वाले पिता की तलाश | Police in search of father who raped his step daughter | Patrika News
बैंगलोर

सौतेली पुत्री से बलात्कार करने वाले पिता की तलाश

सौतेले पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

बैंगलोरJul 13, 2020 / 10:36 pm

Sanjay Kulkarni

सौतेली पुत्री से बलात्कार करने वाले पिता की तलाश

सौतेली पुत्री से बलात्कार करने वाले पिता की तलाश

बेंगलूरु. हुलिमाउ में एक लड़की ने अपने सौतेले पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी सौतेली पुत्री को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता की मां ने उसके पति का निधन होने के बाद आरोपी के साथ दूसरी शादी की थी।
शिकायत के अनुसार उसकी मां भी दुष्कर्मों का विरोध करने के बदले साथ दे रही थी।पीडि़ता ने शिकायत में कहा है कि प्रति दिन उसके भोजन में नशीले पदार्थ मिलाए जाते थे। बेहोश होने के बाद आरोपी उसके साथ बलात्कार करता था। युवती ने हुलिमाउ पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों में कोई बदलाव नहीं

बेंगलूरु. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार ने कहा है कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को नहीं हटाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन संगठन चुनाव के जरिए होने के कारण नए पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जाएगी।
सभी निर्वाचित पदाधिकारी निर्धारित कार्यकाल तक अपना दायित्व निभाएंगे।उन्होंने युवा कांग्रेस इकाई के पुनर्गठन को लेकर सोशल मीडिया में बहस करने वाले नेता तथा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो