scriptऐसे लोगों से पुलिस करवा रही है कसरत | Police is getting such people exercised | Patrika News

ऐसे लोगों से पुलिस करवा रही है कसरत

locationबैंगलोरPublished: Apr 05, 2020 03:08:51 pm

Corona Lockdown in Karnataka: यदि आप लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकले तो आपको भी कसरत करना पड़ सकता है।

ऐसे लोगों से पुलिस करवा रही है कसरत

फोटो प्रतीकात्मक

बेंगलूरु. यदि आप लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकले तो आपको भी कसरत करना पड़ सकता है। जीं हां, कलबुर्गी में पुलिस यही करवा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए पुलिस ने यह तरीका ढंूढ़ निकाला है। जैसे ही कोई बाहर घूमता मिलता है पुलिस उसे योगा या शारीरिक व्यायाम करने के लिए कह रही है। इतना ही नहीं, जाते-जाते दोबारा लॉकडाउन का उल्लंघन ना करने की कसम भी खिलवा रही है।
बता दें कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले करीब 40 लोगों को पुलिस ने योगा और दंड-बैठक करवाया और फिर दोबारा ऐसा ना करने की कसम खिलाई। पुलिस का यह तरीका चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इससे लोगों को सबक भी मिल रहा है और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर हो रहा है। अन्य राज्यों लॉकडाउन के दौरान बाहर घूम रहे लोगों से परेशान पुलिस के लिए कर्नाटक पुलिस का यह तरीका एक उदाहरण भी बन रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो