scriptअवैध प्रवासियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश | Police should keep a strict vigil against illegal immigrants: Home Min | Patrika News

अवैध प्रवासियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

locationबैंगलोरPublished: Sep 07, 2021 11:17:46 am

Submitted by:

Rajeev Mishra

संबंधित पुलिस थानों में बनेगा अलग रजिस्टर

अवैध प्रवासियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

अवैध प्रवासियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

बेंगलूरु.
गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि अवैध प्रवासियों और अधिक समय से टिके विदेशी नागरिकों पर सख्त निगरानी रखें। एक दिवसीय राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को निर्देश दिया गया है किसंबंधित पुलिस थानों में विदेशी नागरिकों से संबंधित एक अलग रजिस्टर रखा जाए और उनकी गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियोजन की दर संतोषजनक नहीं है। इस मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों को आत्मनिरीक्षण करने और स्थिति को सुधारने के लिए सभी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर अभियोजन की स्थिति बेहतर होगी तो आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सकता है। राज्य सरकार ने तटीय सुरक्षा बल को भी मजबूत करने का फैसला किया है। इसके लिए नौसेना अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि अवैध तरीके से पशुओं की हत्या और परिवहन को रोका जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए बेंगलूरु अथवा मेंगलूरु में एनआइए की एक इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव देने का भी निर्णय किया गया है। अवैध रूप से चलाए जा रहे केसिनो और जुआघरों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।
गृह मंत्री ने कहा कि कन्नड़ समर्थक, किसान समर्थक अथवा जन-आंदोलनों में नामित निर्दोष कार्यकर्ताओं का नाम हटाने को गया है। ऐसे नामों की समीक्षा जिला पुलिस प्रमुख द्वारा नियमों के दायरे में की जाएगी। इरादा यह है कि कोई भी निर्दोष इस सूची में ना हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बीट व्यवस्था की समीक्षा होगी और मजबूत किया जाएगा। शहरी शहरी क्षेत्रों में इस प्रचलित ई-बीट सिस्टम को भी और कड़ा किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो