scriptअभिनेता सुदीप के प्रशंसकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां | Police sticks on fans of actor Sundeep | Patrika News

अभिनेता सुदीप के प्रशंसकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

locationबैंगलोरPublished: Sep 03, 2018 06:33:18 am

संदलवुड के मशहूर अभिनेता सुदीप ने रविवार को सैकड़ों प्रशंसकों की उपस्थिति में 45वां जन्म दिवस मनाया।

अभिनेता सुदीप के प्रशंसकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

अभिनेता सुदीप के प्रशंसकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

बेंगलूरु. संदलवुड के मशहूर अभिनेता सुदीप ने रविवार को सैकड़ों प्रशंसकों की उपस्थिति में 45वां जन्म दिवस मनाया। शहर के जेपी नगर में स्थित अभिनेता सुदीप के मकान के पास शनिवार रात से ही उनको जन्म दिवस की बधाई देने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों के सैकड़ों प्रशंसकों का जमावड़ा लगा था।

इस दौरान प्रशंसकों की संख्या लगातार बढऩे के बाद प्रशंसक धक्कामुक्की करने लगे, इससे स्थिति बिगडऩे लगी तब मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी। इस दौरान कई प्रशंसक घायल हो गए। लेकिन इसके बावजूद कई प्रशंसकों ने पूरी रात मकान के परिसर में बिताई।

 

रविवार को सुबह मकान की बॉलकनी से अभिनेता सुदीप ने मकान के परिसर में उपस्थित प्रशंसकों का अभिवादन किया। उसके पश्चात सुदीप ने प्रशंसकों के नारेबाजी के बीच ही केक काटकर जन्म दिवस मनाया। इस दौरान सुदीप ने लाठी भांजने की घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रशंसकों से क्षमा मांगी। संदलवुड के कई अभिनेता अभिनेत्री तथा कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स से सुदीप को जन्म दिवस की बधाइयां दी हैं।

इस बार सादगी से मनेगा मडिकेरी दशहरा महोत्सव
कोडुगू. जिले में श्रीराम मंदिर समिति की ओर से गत 1२० वर्षों से दशमंडप दशहरा समिति के नेतृत्व में मडिकेरी दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर आयोजक समिति ने इस वर्ष सादगी से आयोजन करने का फैसला किया है।


यहां रविवार को समिति के अध्यक्ष डी. रविकुमार ने कहा कि जिले में हुई भारी बारिश, बाढ़ से जिले भर में जानमाल का नुकसान हुआ है। इसीलिए महोत्सव के लिए जिले के लोगों से सहायता राशि भी संग्रहित नहीं करने का निर्णय किया गया है। इस महोत्सव के लिए जिला प्रशासन से जितना अनुदान जारी होगा, उसी अनुदान में कमसे कम खर्चे में महोत्सव मनाने के बाद शेष राशि बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए लौटाई जाएगी। मडिकेरी में आयोजित दशहरा महोत्सव की शोभा यात्रा को देखने के लिए देश विदेशों के पर्यटक यहां पर पहुंचते है। इस शोभायात्रा में शामिल पहली तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है।

सुबह में आयोजित मैसूरु दशहरा महोत्सव देख कर पर्यटक रात्रि में मडिकेरी में शोभायात्रा देखने के लिए पहुंचते हैं। इस बार झांकियां सजाने प्रतियोगिता नहीं करने का फैसला किया गया है। इस बार केवल औपचारिकता निभाने के लिए राम मंदिर से बन्नीमंडप तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्राकृतिक आपदा के परिप्रेक्ष्य में यहां इस वर्ष प्रस्तावित देचूर श्रीराम मंदिर का शतमानोत्सव कार्यक्रम भी रद्द करने का फैसला किया गया है। बैठक में समिति के सचिव महेश जैनी, पदाधिकारी विश्वनाथ, राजेश, उमेश, प्रकाश आचार्य उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो