बैंगलोर

रिश्वत मांगने आए पुलिसकर्मी उठा ले गए लैपटॉप

महिला ने लगाया आरोप, शिकायत लेकर गृहमंत्री के पास पहुंची

बैंगलोरFeb 26, 2021 / 03:18 pm

Santosh kumar Pandey

up police

बेंगलूरु. धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार की पत्नी ने गृह मंत्री बसवराज बोम्मई से भेंट कर उसके पति को छोडऩे के लिए कोणनकुंटे के दो पुलिस कर्मचारियों पर लाखोंं रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत की है।
पीडि़ता ने गृहमंत्री को बताया कि पुलिस ने उसके पति पवन कुमार को जाली दस्तावेजों के जरिए भूखंड की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। कोणनकुंटे पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक और पुलिस उप निरीक्षत ने लाखों रुपए रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ा है। इससे पहले दोनों को डेढ़ लाख रुपए दिए थे। अब फिर रुपयों के लिए उत्पीडऩ कर रहे हंै।
उसके पति को हृदयघात होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मचारी घर के पास आकर मामले में पूछताछ के बहाने पुलिस थाने बुलाते हैं। रुपए नहीं होने पर उसकी पुत्री का लैपटाप ले गए। जिससे उसकी पुत्री को शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी हो रही है।
गृह मंत्री ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हरीश पांडेय को आदेश दिया है।
बताया जाता है कि इस मामले मे पुलिस ने कीर्तना, शेखर, उमा महेश राव, जयप्रकाश और पवन कुमार को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने गोट्टिगेरे के भाग्या नगर तीसरे क्रॉस में एक भूखंड का मालिक माइकिल डिसूजा के दुबई में रहने का पता चला। इस भूखंड के जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से 69 लाख रुपए का कर्ज लिया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.