scriptभाजपा के खिलाफ राजनीतिक विकल्प आसान नहीं : देवेगौड़ा | Political alternatives against BJP are not easy: Deve Gowda | Patrika News

भाजपा के खिलाफ राजनीतिक विकल्प आसान नहीं : देवेगौड़ा

locationबैंगलोरPublished: Oct 12, 2018 07:48:10 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा ने यह बात कही

HDD

भाजपा के खिलाफ राजनीतिक विकल्प आसान नहीं : देवेगौड़ा

बेंगलूरु. राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक विकल्प का निर्माण आसान काम नहीं है। वर्ष 1977 में आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ जनता पार्टी के रूप में राजनीतिक विकल्प बना था। पूरे देश में कांग्रेस के विकल्प के रूप में अस्तित्व आया जनता परिवार आज कई धड़ों में बिखर चुका है। लेकिन आज भाजपा के खिलाफ अन्य दलों को संगठित करना एक कड़ी चुनौती है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा ने यह बात कही।
प्रदेश जनता दल (एस) के कार्यालय जयप्रकाश नारायण भवन में गुरुवार को जयप्रकाश नारायण की 116वी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य में भी गैर भाजपा दलों को एक मंच पर लाने का कार्य शुरू हुआ है। राज्य में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में इस प्रयास के तहत ही देश के विभिन्न राज्यों के गैर भाजपा राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को एक मंच पर लाना आसान कार्य नहीं है क्योंकि कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों का गठन ही कांग्रेस के विरोध के रूप में किया गया है। भाजपा के विरोध में खासकर ऐसे क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के साथ लाने में परेशानी हो रही है।

सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी को मंड्या से उतारेगी भाजपा
बेंगलूरु. भाजपा मण्ड्या लोकसभा उपचुनाव में एक पूर्व नौकरशाह को उतारेगी। गुरुवार को पार्टी में शामिल होने के साथ ही भाजपा ने उक्त अधिकारी को टिकट देने की भी घोषणा कर दी। भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत अधिकारी डॉ सिद्धरामय्या गुरुवार भाजपा में शामिल हुए। उनके पिता दोड्डबोरे गौड़ा मंड्या तथा श्रीरंगपट्टण क्षेत्र के विधायक थे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित समारोह में भाजपा नेता आर.अशोक ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपकर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए इच्छुक विधान परिषद के पूर्व सदस्य अश्वथ नारायण गौड़ा पार्टी के इस फैसले से नाराज हैं। उन्होंने अशोक से मुलाकात कर नाराजगी व्यक्त की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो