बैंगलोर

सत्ता के लिए महारुद्र यज्ञ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा में विपक्ष के नेता बी.एस. येड्डियूरप्पा ने गवि गंगाधरेश्वरा मंदिर में महामृत्युंजय व महारुद्र यज्ञ करवाया और मंदिर में विशेष पूजा की
पुत्री पद्मावती, पुत्रवधु प्रेमा, पौत्र तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया

बैंगलोरJul 18, 2019 / 12:45 am

Rajendra Vyas

सत्ता के लिए महारुद्र यज्ञ

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा में विपक्ष के नेता बी.एस. येड्डियूरप्पा ने बुधवार को गवि गंगाधरेश्वरा मंदिर में ग्रहण दोष के निवारण व सत्ता प्राप्ति में सफलता के लिए करीब तीन घटें तक महामृत्युंजय व महारुद्र यज्ञ करवाया और मंदिर में विशेष पूजा की। येड्डियूरप्पा ने दोबारा मुख्यमंत्री का पद प्राप्त करने के संकल्प के साथ महारुद्र यज्ञ किया। इसमें उनकी पुत्री पद्मावती, पुत्रवधु प्रेमा, पौत्र तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती शेट्टी, विधायक रवि सुब्रमण्या सहित कई नेताओं ने भाग लिया। देवस्थान के सहायक पुजारी श्रीकंठ दीक्षित ने यज्ञ करवाया।
 

अनिर्णय की स्थिति में बसपा के महेश
बसपा के विधायक महेश ने गुरुवार को विश्वास मत के दौरान सरकार को समर्थन देने या नहीं देने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है। पार्टी के एक मात्र सदस्य को गठबंधन सरकार में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा मंत्री बनाया गया था लेकिन बसपा के गठजोड़ तोड़ लेने के बाद महेश ने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। महेश ने कहा कि वे गुरुवार को ही निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने समर्थन मांगने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है। बसपा के सदस्य महेश ने पूर्व में स्पीकर से सदन में अलग से बैठने की व्यवस्था करने की अपील की थी।

Home / Bangalore / सत्ता के लिए महारुद्र यज्ञ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.