scriptकर्नाटक के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव ने किया आत्महत्या का प्रयास | Political Secretary to the Chief Minister attempted suicide | Patrika News

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव ने किया आत्महत्या का प्रयास

locationबैंगलोरPublished: Nov 28, 2020 09:11:59 am

अस्पताल में भर्ती

cm.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने शुक्रवार देर रात कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें एमएस रामैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि डॉलर्स कॉलोनी स्थित निवास पर बेहोश पाए जाने के बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
देर रात उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने घटना पर आश्चर्य जताया। सीएम ने कहा कि सुबह हम दोनों ने साथ-साथ वॉकिंग की थी। वे स्वस्थ और खुश थे। मुझे पता नहीं,ऐसा क्यों हुआ। मैं उनके परिवार से बात करूंगा।
वहीं पुलिस ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं है।
येडियूरप्पा के रिश्तेदार

बता दें कि संतोष येडियूरप्पा के रिश्तेदार भी हैं। उन्हें मई में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव बनाया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो