इस बैठक में इन विभागों को वर्ष 2022-23 के बजट में आवंटित अनुदान तथा इन विभागों में लंबित योजनाओं की समीक्षा की गई।
हर जिले में जनोत्सव मनाएगी भाजपा : सुनील
बेंगलूरु. Karnataka में जहां भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं जारी कर जनोत्सव मना रही है। वहीं कांग्रेस एक व्यक्ति की पूजा में लीन हो कर जन्मोत्सव मना रही है। ऊर्जा मंत्री वी सुनिल कुमार ने यह बात कही।
यहां मंगलवार को उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है। वहीं कांग्रेस केवल एक परिवार तथा व्यक्ति केंद्रित हो कर व्यक्ति पूजा में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या अपनी मंशा पार्टी के विधायक जमीर अहमद खान के माध्यम से व्यक्त कर रहे थे। लिहाजा एआईसीसी की खान को जारी चेतावनी वास्तव में सिद्धरामय्या को दी गई चेतावनी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मुख्यमंत्री पद के दो दावेदार सिद्धरामय्या तथा डीके शिवकुमार के बीच चल रहा शीतयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व मंत्री एमबी पाटिल ने भी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी की है।
उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी की ओर से जनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री करेंगे। इस कार्यक्रम में बसवराज बोम्मई सरकार की ओर से गत एक वर्ष के दौरान जारी विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में सभी प्रशासनिक विभागों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।