scriptसफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान के सच्चे राजदूत | Pourkarmikas the real champions of Swach Bharat abhiyan | Patrika News

सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान के सच्चे राजदूत

locationबैंगलोरPublished: Oct 04, 2019 08:21:03 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

प्रतिदिन किसी कर्मयोगी तरह शहर की सफाई में व्यस्त बीबीएमपी के सफाई कर्मचारी ही वास्तविक रूप में स्वच्छ भारत अभियान के सच्चे राजदूत बेंगलूरु दक्षिण क्षेत्र के सांसद तेजस्वी सूर्या

सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान के सच्चे राजदूत

सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान के सच्चे राजदूत

बेंगलूरु. प्रतिदिन किसी कर्मयोगी तरह शहर की सफाई में व्यस्त बीबीएमपी के सफाई कर्मचारी ही वास्तविक रूप में स्वच्छ भारत अभियान के सच्चे राजदूत हंै। बेंगलूरु दक्षिण क्षेत्र के सांसद तेजस्वी सूर्या ने यह बात कही। यहां शुक्रवार को जयनगर में ‘मनदल्ली बापू गांधी संकल्प यात्रेÓ कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान के साथ पदयात्रा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के तहत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश भर सफाई अभियान चल जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब केवल सांकेतिक रूप में स्वच्छता अभियान में भाग लेते हैं लेकिन सफाई कर्मचारी प्रति दिन इस दायित्व को निभाते हैं। सफाई कर्मचारियों के प्रति हमारे मन में आदरभाव हो। बेंगलूरु जैसे शहर में 1 करोड़ से अधिक आबादी कचरा फैलाती है। इस कचरे को साफ करने के लिए 18 हजार सफाई कर्मचारी हैं। जहां-तहां गंदगी फैलाने की मानसिकता में हमें सुधार लाना होगा। गत पांच-छह वर्षों के प्रयासों के कारण देश का अधिकांश हिस्सा खुले में शौच की समस्या से मुक्त हुआ है। अब हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जंग छेडऩी है।
यह पदयात्रा जयनगर बैरसंद्रा तथा पट्टाभिराम नगर वार्डों से गुजरी। इसमें जैन विवि, विजया कॉलेज तथा जयनगर के विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 85 वर्षीय शांति शेणाए ने भी 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में भाग लिया। लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो