scriptराष्‍ट्रपति ने दी इसरो को चंद्रयान-2 के लिए शुभकामनाएं | President extends best wishes to ISRO for space mission Chandrayaan-2 | Patrika News

राष्‍ट्रपति ने दी इसरो को चंद्रयान-2 के लिए शुभकामनाएं

locationबैंगलोरPublished: Jun 22, 2019 08:53:38 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

इसरो का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 स्वदेशीकरण की भावना की वास्तविक मिसाल होगा

Chandrayaan-2

राष्‍ट्रपति ने दी इसरो को चंद्रयान-2 के लिए शुभकामनाएं

बेंगलूरु. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को उसके महत्‍वाकांक्षी मिशन चंद्रयान -2 के लिए शुभकामनाएं देते हुए अभियान के सफल रहने की उम्‍मीद जताई है।

इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. शिवन ने नई दिल्‍ली में President Ram Nath Koving से भेंट कर Chandrayaan-2 मिशन के बारे में जानकारी दी। यह मिशन अगले महीने की 15 तारीख को रात 2.51 बजे Launch किया जाएगा। राष्ट्रपति ने मिशन की सफलता के लिए ISRO अध्यक्ष को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।
अगले महीने लॉन्च होने वाला इसरो का महत्वाकांक्षी Chandrayaan-2 स्वदेशीकरण की भावना की वास्तविक मिसाल होगा। यह बेहद जटिल अंतरिक्ष तकनीक और उच्च स्तरीय स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का नायाब उदाहरण है। Chandrayaan-2 के Lander पर तिरंगा झंडा अंकित होगा, जबकि उसके Rover के पहियों का डिजाइन Ashok Chakra से प्रेरित है। ISRO के अध्यक्ष K.Sivan ने कहा कि इसरो के लिए राष्ट्रीय महत्व सर्वोपरि है
दो महिलाओं के हाथ में चंद्रयान-2 की कमान

Chandrayaan-2 Mission की कमान दो महिलाओं के हाथ में होगी। यह पहला अवसर है जब किसी अंतर-ग्रहीय मिशन की कमान महिलाओं के हाथ होगी। हालांकि, पहले भी ISRO के अभियानों में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है और कुछ संचार एवं भू अवलोकन मिशनों का नेतृत्व किया है। इसरो अध्यक्ष K.Sivan ने कहा कि Chandrayaan-2 मिशन की परियोजना निदेशक वनिता एम. होंगी, जबकि मिशन डायरेक्टर रीतू कारिधाल होंगी। रीतू ने इससे पहले मंगल मिशन में भी अहम भूमिका अदा की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो