scriptप्रधानमंत्री ने किया येडियूरप्पा का अपमान | Prime Minister insults Yeddyurappa | Patrika News

प्रधानमंत्री ने किया येडियूरप्पा का अपमान

locationबैंगलोरPublished: Oct 05, 2019 10:06:52 pm

पूर्व केन्द्रीय व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीएम इब्राहिम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा का अपमान किया है।

प्रधानमंत्री ने किया येडियूरप्पा का अपमान

प्रधानमंत्री ने किया येडियूरप्पा का अपमान

बेंगलूरु. पूर्व केन्द्रीय व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीएम इब्राहिम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा का अपमान किया है। बीते माह प्रदेश के दौरे पर आए मोदी का येडियूरप्पा ने माला पहना कर स्वागत किया, लेकिन मोदी ने मुख्यमंत्री की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा। भेंट के लिए कई बार समय मांगा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
इब्राहिम ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में बाढ़ से एक लाख रुपए की संपत्तियों के नुकसान का अनुमान है। राज्य सरकार के अनुसार साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। मगर केंद्र से महज १२०० करोड़ रुपए जारी हुए हैं, यह राशि बहुत कम है। कम से कम १० हजार करोड़ रुपए की त्वरित सहायता केंद्र से मिले। कर्नाटक केन्द्र सरकार को सबसे अधिक कर भुगतान करने वाले राज्यों में है। ऐसे में अनुदान जारी करने के मामले में सौतेला रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए।

इब्राहिम ने तंज भरे लहजे में कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को नई दिल्ली जाना होता है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वीजा (अनुमति) लेनी पड़ती है। यों तो विदेश की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है, लेकिन भाजपा नेता तो दिल्ली भी सीधे नहीं जा सकते। अमित शाह से वीसा (अनुमति) मिली तो दिल्ली जा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो