scriptप्रियंका करेंगी कांग्रेस का प्रचार | Priyanka will campaign for Congress | Patrika News

प्रियंका करेंगी कांग्रेस का प्रचार

locationबैंगलोरPublished: Apr 16, 2018 05:12:09 am

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को बुलाने का फैसला किया है। कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रियंका गांधी

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को बुलाने का फैसला किया है। कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार ने इस मसले रप विचार के लिए 17 अप्रेल को बैठक बुलाई है।


प्रियंका गांधी के साथ ही तेलुगु फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी, पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, अभिनेत्री खुशबू, नगमा, संदलवुड की अभिनेत्री मालाश्री, भावना, जयमाला, अभिनेता शशि कुमार साधु कोकिला, दर्शन और सुदीप को भी चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित करने की मंजूरी देने का प्रस्ताव आलाकमान को भेजा है।

इसके साथ कलाकार मुख्यमंत्री चन्द्रू, कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री उमाश्री और रम्या को भी प्रचार की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। चिरंजीवी को कोलार, चिकबल्लापुर, तुमकूर, बल्लारी, कलबुर्गी, बीदर और रायचूर में प्रचार की जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है। दूसरी तरफ हिंदी फिल्मों के अभिनेता संजय दत्त , प्रिया दत्त, अक्षय कुमार , ट्विंकल खन्ना और अन्य कलाकारों को भी बुलाने का विचार किया जारहा है।

सिद्धू ने की चामुंडेश्वरी की अनदेखी : कुमार
बेंगलूरु. जनता दल(ध) के प्रदेश अध्यक्ष एच.डी.कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि उपेक्षा के शिकार चामुंडेश्वरी विधानसभा क्षेत्र का पिछले पांच साल में अपेक्षा के अनुरूप विकास नहीं हो सका है।


चामुंडेश्वरी सीट से जनता दल (ध) के प्रत्याशी जीटी देवेगौड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार पर निकले कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने जनहितैषी कार्यक्रमों व योजनाओं को लागू नहीं किया। जनता दल (ध) की सरकार सत्ता में आई और वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो वे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व प्रसूताओं के लिए विशेष कार्यक्रम बनाकर लागू करेंगे।


उन्होंने कहा कि इस बार इस सीट से जीटी देवेगौड़ा को चुनाव जिताकर उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए हाथ मजबूत करें। कुमारस्वामी ने कहा कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आई तो जीटी देवेगौड़ा को ही मैसूरु जिले का प्रभारी मंत्री बनाया जाएगा। कुमारस्वामी ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों में चुनाव प्रचार किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो