scriptएसीबी को मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति | Property of crores rupees for ACB | Patrika News

एसीबी को मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति

locationबैंगलोरPublished: Mar 23, 2019 11:01:10 pm

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की चार सरकारी कर्मचारियों के ठिकानों पर हुई छापामार कार्रवाई में करोड़ों रुपए की संपत्ति विवरण सामने आया है।

एसीबी को मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति

एसीबी को मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति

बेंगलूरु. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की चार सरकारी कर्मचारियों के ठिकानों पर हुई छापामार कार्रवाई में करोड़ों रुपए की संपत्ति विवरण सामने आया है। एसीबी के अनुसार सहकारिता विभाग मुख्यालय बेंगलूरु के अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सहकारिता संघों के प्रभारी) बी.सी. सतीश के पास १ मकान, २ भूखंड, १ किग्रा सोने के आभूषण, २०.९ किग्रा चांदी के आभूषण, १ कार, १ बाइक, छोटी बचत खातों में नकद ३.८४ लाख रुपए, ३४.१६ लाख रुपयों का फर्नीचर का पता चला है। एक लॉकर को खोलना शेष है।


कर्नाटक ग्रामीण मूलभूत ढांचागत विकास निगम लिमिटेड (केआरआईडीएल) विजयपुर के उप निदेशक शरद गंगप्पा इजरी के ठिकानों से २ घर, १ फ्लैट, विविध सर्वे नंबरों में ३२.२४ एकड़ कृषि भूमि, ६७५ ग्राम के सोने के आभूषण, १२.५० किग्रा चांदी के आभूषण, ३ कार, ३ मोटर साइकिल, नकद ४२.६६ लाख रुपए, बैंक खाते में ३.९७ लाख रुपए, २.६० लाख और ६.३७ लाख रुपयों की बीमा पॉलिसी का पता चला है। अभी एक लॉकर नहीं खोला गया।


गदग जिले मुंडरगी के किसान संपर्क केंद्र केकृषि अधिकारी प्रकाश गौड़ा कुदरी मोटी के पास २ घर, ३ भूखंड, कुक्कनूर गांव में ५ ए$कड़, हरलापुर में ४.२९ एकड़ और हल्लीगुड्डी गांंव में ७.३१ एकड़ कृषि भूमि, ५७० ग्राम सोने के आभूषण, २.२९ किग्रा चांदी के आभूषण, १ कार, १ बाइक, नकद ४.२६ लाख और १९ लाख रुपए कीमत के फर्नीचर का पता चला है।


बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) जेबीनगर उप संभाग के सहायक राजस्व अधिकारी एसबी मंजुनाथ के पास २ घर, ४ भूखंड, चन्नरायपट्टण में एक घर के साथ वाणिज्य भवन, हासन में १३ गुंटे भूमि, ४५३ ग्राम के आभूषण, १.२३ किग्रा चांदी के जेवरात, एक बाइक, नकद ४.२६ लाख और १९ लाख रुपयों के फर्नीचर का पता तला है। अभी दो लॉकर नहीं खोले गए है। लॉकरों में लाखों रुपयों की संपत्ति से संंबंधित दस्तावेज होने का पता तला है। इन चार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो