scriptकिराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, तीन गिरफ्तार | Prostitution was going on in rented house, three arrested | Patrika News

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, तीन गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Apr 20, 2021 04:19:55 pm

दो बांग्लादेशी युवतियों को बचाया

arrest8.jpg

Raipur Crime News: ओडिशा से एमपी गांजा ले जा रहे दो तस्कर बस स्टैंड में गिरफ्तार

बेंगलूरु. केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के तीन लोगों को गिरफ्तार कर बांग्लादेश की दो युवतियों को जिस्म फरोशी से मुक्त कराया।

सीसीबी पुलिस को सूचना मिली कि महादेवपुर के लक्ष्मी सागर ले आउट में एक किराए के मकान में जिस्मफरोशी का काम चल रहा है। पुलिस ने मकान पर छापा मार कर पश्चिम बंगाल के नौशाद अली (55), रियाजउल शेख (31) और समीर (40) को गिरफ्तार कर बांग्लादेश की दो युवतियों की रक्षा की।
जांच से पता चला है कि नौशाद अली विदेश से मानव तस्करी के जरिये लाई जाने वाली महिलाओं को जाली दस्तावेजों पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाता था। महिलाओं से जबरन जिस्म फरोशी करवाता था। पुलिस ने आरोपियों से 11 जाली आधार कार्ड जब्त किए। इस सिलसिले में महादेवपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बेंगलूरु. इलेक्ट्रानिक सिटी पुलिस ने एक ऑटो चालक की पत्नी के बलात्कार का प्रयास और हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सुभाष नगर निवासी आटो चालक चांद पाशा (32) 10 अप्रेल की रात किराए पर ऑटो लेकर गया था। पड़ोसी अकरम खान (22) कोई पता पूछने के बहाने चांद पाशा के घर गया। घर पर पाशा की पत्नी शहीन ताज अकेली थी। अकरम खान ने उस पर यौन दुव्र्यवहार के इरादे से हमला कर दिया लेकिन महिला ने सहायता के लिए शोर मचा दिया।
अकरम खान ने डर कर उसके पेट में चाकू मार दिया और भाग गया। घायल शाहीन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। चांद पाशा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो