scriptरजनीकांत की फिल्म 2.0 दिखाने पर विरोध प्रदर्शन | Protest aginst Rajnikant film | Patrika News

रजनीकांत की फिल्म 2.0 दिखाने पर विरोध प्रदर्शन

locationबैंगलोरPublished: Nov 30, 2018 07:06:56 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

400 से अधिक थिएटरों में एक साथ प्रदर्शित

protest

रजनीकांत की फिल्म 2.0 दिखाने पर विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

बेंगलूरु. उर्वशी थिएटर में रजनीकांत की तमिल फिल्म 2.0 दिखाने के खिलाफ कन्नड़ चलुवली वाटाल पक्षा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को थिएटर पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तुरंत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इससे पहले वाटाल नागराज ने कहा कि केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में कोई कन्नड़ फिल्म प्रदर्शित नहीं होती है। लेकिन केवल बेंगलूरु शहर में इस फिल्म के एक दिन में 950 शो हो रहे हैं। जबकि चेन्नई में इस फिल्म के केवल 500 शो हो रहे हैं। उन्होंने चेताया की अगर 1 दिसंबर से पहले यह फिल्म शहर के थिएटरों से नहीं हटाई जाती है तो वे कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कामर्स के कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स में प्रदर्शक तथा वितरक गैर कन्नड़ भाषी होने के कारण यहां कन्नड़ भाषा की फिल्मों को न्याय नहीं मिल रहा है। कर्नाटक में रजनीकांत की यह फिल्म 400 से अधिक थिएटरों में एक साथ प्रदर्शित हो रही है। एक ओर पुराने थिएटरों को गिराकर वहां पर मॉल्स बनाए जा रहे हैं। ऐसे में कन्नड़ फिल्मों के लिए शहर में थिएटर ही नहीं मिल रहे हैं। इससे कन्नड़ फिल्मों को नुकसान पहुंच रहा है। जेसी रोड के भारती थिएटर में केवल कन्नड़ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता था लेकिन आज यह थिएटर गिराया गया है। इससे पहले कैंपेगौड़ा रोड पर स्थित प्रभात, सागर, अलंकार, मैजेस्टिक, गीता, हिमालय, कपाली, त्रिभुवन, कैलाश जैसे कई थिएटर गिराए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो