scriptजनप्रतिनिधियों को संदेह भरी नजरों से देख रही जनता : सिद्धू | Public representatives are being viewed with suspicion : Sidhu | Patrika News

जनप्रतिनिधियों को संदेह भरी नजरों से देख रही जनता : सिद्धू

locationबैंगलोरPublished: Mar 07, 2021 10:29:55 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

सीडी प्रकरण : कुछ मंत्रियों ने न्यायालय का सहारा लिया है। वे अपने खिलाफ षड्यंत्र होने की बातें कर रहे हैं। इससे हर आदमी संदेह करेगा। ऐसे जनप्रतिनिधियों के कारण राजनीति पर जो दाग लगा है, इसे कभी मिटाया नहीं जा सकता।

जनप्रतिनिधियों को संदेह भरी नजरों से देख रही जनता : सिद्धू

जनप्रतिनिधियों को संदेह भरी नजरों से देख रही जनता : सिद्धू

बेंगलूरु. नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या ने कहा कि सीडी प्रकरण के बाद से जनता जनप्रतिनिधियों को संदेह भरी नजरों से देखने लगी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि कुछ मंत्रियों ने न्यायालय का सहारा लिया है। वे अपने खिलाफ षड्यंत्र होने की बातें कर रहे हैं। इससे हर आदमी संदेह करेगा। ऐसे जनप्रतिनिधियों के कारण राजनीति पर जो दाग लगा है, इसे कभी मिटाया नहीं जा सकता।

‘सेक्स फॉर जॉब’ मामले में आया बड़ा ‘ट्विस्ट’

उन्होंने कहा कि वे जारकीहोली के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहेेंगे। वे किसी मंत्री या भाजपा नेता से कोई हमदर्दी नहीं रखते। भाजपा के सभी मंत्री भ्रष्ट हैं। सिद्धरामय्या ने कहा कि भद्रावती के के विधायक संगमेश और कार्यकर्ताओं को कई दिनों से भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को पर्दाफाश करने पर धमकाया जा रहा है। इसी कारण संगमेश्वर के पुत्र को गिरफ्तार किया गया। वे इस विषय को विधानमंडल के दोनों सदनों में उठाएंगे। राजनीतिक दुश्मनी या बदले की भावना से किसी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करना उचित नहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो