scriptओटीटी पर युवारत्न का प्रदर्शन मजबूरी : पुनीत राजकुमार | Puneet Rajkumar's new kannada film Yuvarathnaa | Patrika News

ओटीटी पर युवारत्न का प्रदर्शन मजबूरी : पुनीत राजकुमार

locationबैंगलोरPublished: Apr 10, 2021 09:40:47 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

अभिनेता पुनीत राजकुमार की फिल्म युवरत्ना को ओटीटी पर प्रदर्शित करने का फैसला विवाद का विषय बन गया है। पुनीत राजकुमार ने इसे मजबूरी में लिया गया फैसला करार दिया है।

ओटीटी पर युवारत्न का प्रदर्शन मजबूरी : पुनीत राजकुमार

ओटीटी पर युवारत्न का प्रदर्शन मजबूरी : पुनीत राजकुमार

बेेंगलूरु. सिनेमा हॉल में आधी क्षमता के साथ दर्शकों के प्रवेश का नियम लागू होने के कारण हाल में रिलीज हुई फिल्मों के व्यवसाय को नुकसान की आशंका संदलवुड में एक अलग ही समस्या को जन्म दे रही है। नुकसान की आशंका से भयभीत कुछ फिल्मकार अपनी फिल्मों को ओटीटी पर प्रदर्शित कर रहे हैं लेकिन सिनेमाघर मालिक और कई निर्माता इस विचार का विरोध कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि इससे पारंपरिक व्यवसाय को बड़ा नुकसान हो जाएगा।

अभिनेता पुनीत राजकुमार की सात दिन पहले प्रदर्शित फिल्म युवरत्ना को अमेजन प्राइम शो पर प्रदर्शित करने का फैसला विवाद का विषय बन गया है। पुनित राजकुमार ने इसे मजबूरी में लिया गया फैसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिनेमाघरों में केवल 50 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति से करोड़ों रुपए लगा कर बनाई गई युवरत्ना फिल्म के व्यवसाय को नुकान होने के कारण यह फैसला किया गया है। फिल्म के अमेजन प्राइम पर प्रदर्शन के लिए मिली राशि के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि निर्माताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

उधर, संदलवुड के निर्माता केसीएन चंद्रशेखर ने इस फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से भले युवरत्ना फिल्म के निर्माताओं को एक मुश्त राशि मिली होगी लेकिन यह फैसला संदलवुड के हितों में नहीं है। ओटीटी का विरोध करनेवाले संदलवुड में इसके लिए होड़ लगेगी। ऐसे में सिनेमाघरों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। कर्नाटक सिनेमाघर मालिक संघ ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो