सिद्धाचल धाम में पूर्णिमा मेले का आयोजन
बैंगलोरPublished: Nov 09, 2022 06:48:01 pm
श्रद्धालुओं ने की दक्षिण गिरिराज की यात्रा


सिद्धाचल धाम में पूर्णिमा मेले का आयोजन
बेंगलूरु. आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर की प्रेरणा से निर्मित सिद्धाचल स्थूलभद्र धाम में बुधवार को गिरिराज की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु दादा आदिनाथ के दर्शन के लिए आतुर नजर आए। बुधवार से शत्रुंजय गिरिराज की यात्रा शुरू हुई। आज ही के दिन शत्रुंजय गिरिराज पर 10 करोड़ मुनि मोक्षगामी हुए थे। ऐसे पावन दिन प्रति वर्ष हजारों भक्त दक्षिण गिरिराज की यात्रा करते हैं। जय तलेटी जिनालय का ध्वजारोहण भी जयकारों के साथ हुआ। मैसूर संघ से 250 वर्षीतप के तपस्वी समेत ५०० से अधिक श्रद्धालु दक्षिण गिरिराज की यात्रा करने सिद्धाचल पहुंचे। ट्रस्टी इंदरचंद बोहरा, चंपालाल बाफना, सुरेश वेदमूथा, गौतम बंदामूथा, ललित छत्रगोता, विमलचंद कर्णावट, जेलेश शाह ने बहुमान किया। मैसूर संघ के अशोक और कांतिलाल गुलेच्छा ने कहा तीर्थस्थल साक्षात पालीताना की याद दिलाता है। आज हम धन्य बने ऐसे दक्षिण गिरिराज की यात्रा का सौभाग्य मिला। ट्रस्टी इंदरचंद बोहरा ने कहा आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर ने तीर्थ के कार्य में अपना अमूल्य समय दिया है। दक्षिण गिरिराज में हमे शत्रुंजय गिरिराज की अनुभूति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के लाभा मैसूरु के भेरुलाल, बाबूलाल राठौड़ ने लाभ लिया।