scriptभाजपा की मदद पर स्थिति साफ करे जद (ध) : राहुल | Rahul Gandhi asks JD S to clear stand on supporting bjp | Patrika News

भाजपा की मदद पर स्थिति साफ करे जद (ध) : राहुल

locationबैंगलोरPublished: Mar 25, 2018 06:34:08 pm

कांग्रेस अध्यक्ष बोले, भ्रष्टाचार में जेल गए भाजपा नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं करते मोदी

rahul gandhi
के.आर. पेट (मण्ड्या). कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (ध) पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पार्टी को भाजपा की मदद करने को लेकर स्थिति साफ करनी चाहिए।
चौथे चरण के जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने जद (ध) के मजबूत गढ़ माने वाले वोक्कालिगा बहुल क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जद (ध) को यह साफ करना चाहिए कि वह भाजपा की बी टीम है या नहीं। राहुल ने कहा कि जद (ध) खुद को धर्मनिरपेक्ष बताती है लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा की मदद कर रही है। राहुल ने कहा कि जद (ध) को साफ करना चाहिए कि अगर वह भाजपा की मदद कर रही है तो क्यों? शनिवार को राहुल ने कहा था कि जद (ध) अब धर्मनिरपेक्ष नहीं रहा और उसके नाम में अंग्रेजी के एस अक्षर का मतलब सेक्युलर से संघ परिवार हो गया है। रविवार को भी उन्होंने यह बात दुहराई।
अपनी पार्टी के भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई करें मोदी
राहुल ने भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या और बेरोजगारी पर अधूरे वादों को लेकर फिर मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे की बात कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ क्यों नहीं करते। राहुल ने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पहले कार्रवाई करनी चाहिए। राहुल ने कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे ज्वलंत समस्या है लेकिन विकास का राग अलापने वाली मोदी सरकार चार साल में इस मोर्चे पर काम करने में विफल रही है। किसानों की समस्या हल करने के लिए भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मोदी के राज्य की कांग्रेस सरकार को १० फीसदी कमीशन वाली सरकार पर पलटवार करते हुए राहुल ने कहा कि हमने पांच साल में भ्रष्टाचार मुक्त और जनहितैषी प्रशासन दिया है। राहुल ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को स्वच्छ सरकार चलाने का श्रेय भी दिया। राहुल ने कहा कि सिद्धरामय्या सरकार ने गरीबों और समाज के निचले तबकों के लोगों के लिए अच्छा काम किया है। राहुल ने कहा कि शनिवार को संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने सभी वर्गों के छात्रों को लैपटॉप देने की मांग की थी और उसे स्वीकार करते हुए अब सभी कॉलेज विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाएगा।
राहुल ने नीरव मोदी प्रकरण को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। राहुल ने कहा कि नीरव ने बैंकों को धोखा देकर २२ हजार करोड़ का चूना लगाया और देश से भाग गया लेकिन सरकार को पता नहीं चला। आखिर मोदी कैसी चौकीदारी कर रहे हैं।
मण्ड्या जिले के पांडवपुर पहुंचने पर राज्य किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने राहुल का स्वागत किया। संघ के नेता रहे दिवंगत के. एस. पुट्टणय्या के बेटे दर्शन ने राहुल का स्वागत किया। पुट्टणय्या का कुछ समय पहले निधन हो गया था। बाद में राहुल ने श्रीरंगपट्टणा और मैसूरु के महाराजा मैदान में भी जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले राहुल हासन जिले के बेलूर गए और पार्टी के विधायक रुदे्रश गौड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौड़ा का शनिवार को निधन हो गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो