scriptप्रदेश कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की चेतावनी | Rahul Gandhi's warning to state Congress leaders | Patrika News

प्रदेश कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की चेतावनी

locationबैंगलोरPublished: May 21, 2019 12:19:59 am

सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल-एस गठबंधन में आई खटास के बीच रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं को स्पष्ट कहा कि एक-दूसरे के खिलाफ छींटाकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की चेतावनी

प्रदेश कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की चेतावनी

बेंगलूरु. सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल-एस गठबंधन में आई खटास के बीच रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं को स्पष्ट कहा कि एक-दूसरे के खिलाफ छींटाकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


दोनों दलों में बढ़ते अंतर्विरोध के बीच राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव, जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए। बैठक के बाद दिनेश गुंडूराव ने कहा कि राहुल गांधी ने अधिक सामंजस्यपूर्ण तरीके से काम करने तथा गठबंधन को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा गठबंधन सरकार के बारे में की गई बयानबाजी पर उन्होंने नाराजगी जताई। राहुल ने स्पष्ट कर दिया कि अब इस तरह की बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। अभी तक लोकसभा चुनावों के कारण चुप रहे। लेकिन, अब कोई बयान देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहुल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को कड़ाई से अनुशासन का पालन करना होगा।


दिनेश गुंडूराव ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस व जद-एस गठबंधन समन्वय समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिनमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आगामी 23 मई को अच्छे परिणाम की उम्मीद है। दिल्ली में नई सरकार बनने की संभावना है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में पिछले 5 साल से देश में अराजकता रही है और इस बार जनता उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।


गौरतलब है कि बार-बार कांग्रेस नेताओं द्वारा सिद्धरामय्या को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग से दोनों दलों के बीच मतभेद गहरा गए हैं। हाल ही में जद-एस के वरिष्ठ नेता बसवराज होरट्टी ने विधानसभा भंग करने तक का सुझाव दे दिया, जिसके बाद राहुल ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो