बैंगलोर

राहुल को कर्नाटक से चुनाव लडऩे का औपचारिक आमंत्रण

प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख राज्य से लोकसभा चुनाव लडऩे का औपचारिक आमंत्रण दिया।

बैंगलोरMar 18, 2019 / 07:09 pm

Santosh kumar Pandey

राहुल को कर्नाटक से चुनाव लडऩे का औपचारिक आमंत्रण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को लिखा पत्र
बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख राज्य से लोकसभा चुनाव लडऩे का औपचारिक आमंत्रण दिया।
कलबुर्गी की रैली से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने राहुल को पत्र लिखकर कहा कि उनके कर्नाटक चुनाव लडऩे से दक्षिण भारत में पार्टी का कद बढ़ेगा। राव ने कहा, ‘आपको आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक से चुनाव लडऩे के लिए आमंत्रित कर प्रदेश कांग्रेस समिति को गर्व है। परेशानी के समय में हमारा राज्य हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है। भारत में मौजूदा स्थिति यह है कि आगामी चुनाव में हमारी पार्टी मजबूत बनकर उभरेगी।’
पार्टी का गठबंधन मजबूत
राव ने कहा कि सत्तारूढ़ राजग अपनी चमक खो रही है और दक्षिण में पार्टी का गठबंधन मजबूत है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने ट्वीट कर राहुल को कर्नाटक से चुनाव लडऩे के लिए आमंत्रित किया था।

Home / Bangalore / राहुल को कर्नाटक से चुनाव लडऩे का औपचारिक आमंत्रण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.