scriptराज्य में जल्द शुरू होंगी कई रेल परियोजनाएं : रेल मंत्री | Rail projects in the state will start soon: Railway Minister | Patrika News

राज्य में जल्द शुरू होंगी कई रेल परियोजनाएं : रेल मंत्री

locationबैंगलोरPublished: Feb 11, 2018 08:46:31 pm

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कर्नाटक को कई बहुप्रतीक्षित योजनाओं का तोफहा मिलेगा।

Railway Minister

बेलगावी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कर्नाटक को कई बहुप्रतीक्षित योजनाओं का तोफहा मिलेगा। दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के साथ यहां स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओर ब्रिज कार्य की समीक्षा के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इन लंबित योजनाओं के सभी अवरोधक हटाए जा रहे है।


यहां के रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा के पश्चात उन्होंने आम जनता से ज्ञापन भी स्वीकृत किए और मोबाइल टिकट वितरण केंद्र का लोकार्पण किया। रेलमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को इस स्टेशन की साज सज्जा के कई सुझाव दिए। उसके पश्चात मंत्री ने होसपेट-तिनाइघाट रेल दोहरीकरण कार्य का जायजालिया और इस योजना को निर्धारित समय से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर स्थानीय सांसद सुरेश अंगड़ी, राज्यसभा सदस्य प्रभाकर कोरे, दपरे के महाप्रबंधक एके गुप्ता, हुब्बली के डीआरएम राजेश मोहन, मुख्य संचालन प्रबंधक के शिवप्रसाद तथा हुब्बली मंडल के मुख्य अभियंता यूएस यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे इब्राहिम
बेंगलूरु. विधान परिषद के सदस्य व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम ने कांग्रेस छोडक़र जद (ध) में लौटने की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि वे और सिद्धरामय्या सगे भाई की तरह हैं। उनके बीच कोई मतभेद नहीं है और कांग्रेस छोडक़र जाने का उनका कोई इरादा नहीं है।


कांग्रेस छोडऩे की अफवाहों के बीच इब्राहिम ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास जाकर उनके साथ विस्तार से चर्चा की। बाद में उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। एच.डी. कुमारस्वामी से मिलने का मतलब यह नहीं कि वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि यह दुष्प्रचार है। वे कांग्रेस नहीं छोडऩे वाले हैं। राज्य में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने के लिए वे परिश्रम करेंगे। किसी भी दल से गठजोड़ करने के बारे में पार्टी आलाकमान निर्णय करेगी। वे आज से ही राहुल गांधी के प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या व इब्राहिम के बीच संबंधों में खटास आने के कारण इब्राहिम ने देवेगौड़ा से भेंट की है। बताया जाता है कि इस मसले पर दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो