scriptWatch Video : IVF तकनीक का कमाल : चाहा था एक बच्चा, ईश्वर ने दिए चार | Rajasthan Woman gives birth to quadruplets in karnataka | Patrika News

Watch Video : IVF तकनीक का कमाल : चाहा था एक बच्चा, ईश्वर ने दिए चार

locationबैंगलोरPublished: Oct 19, 2019 06:47:27 pm

Submitted by:

Jeevendra Jha

महिला मूलत: राजस्थान के जालोर जिले के नोसरा की रहने वाली है। हालांकि, पिछले दो दशकों से महिला का परिवार विजयपुर में ही रहता है और कारोबार करता है।

IVF तकनीक का कमाल : चाहा था एक बच्चा, ईश्वर ने दिए चार

IVF तकनीक का कमाल : चाहा था एक बच्चा, ईश्वर ने दिए चार

बेंगलूरु. राज्य के विजयपुर में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विजयपुर शहर के एक निजी क्लिनिक में महिला ने शुक्रवार रात चार बच्चों को जन्म दिया। इंडी रोड के राजरत्न कॉलोनी की रहने वाली महिला को शुक्रवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला ने शल्य चिकित्सा से चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो बच्चे और दो बच्चियां हैं।

IVF तकनीक का कमाल : चाहा था एक बच्चा, ईश्वर ने दिए चार
मिली जानकारी के मुताबिक महिला मूलत: राजस्थान के जालोर जिले के नोसरा की रहने वाली है। हालांकि, पिछले दो दशकों से महिला का परिवार विजयपुर में ही रहता है और कारोबार करता है।
महिला के पहले भी तीन बच्चे हैं। हालांकि, कुछ समय पहले एक बच्चे की मौत हो गई थी। १६ साल के बेटे की मौत और दो बेटियों की शादी के बाद दंपती में फिर से एक बच्चे की चाहत हुई। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर दंपती ने कृत्रिम गर्भाधान (आईवीएफ) तकनीक का सहारा लिया था। आठ महीने बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो