scriptरामनगर के निकट रेव पार्टी, 10 गिरफ्तार | Ramnagar police raids rev party ten arrested | Patrika News

रामनगर के निकट रेव पार्टी, 10 गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Dec 08, 2019 08:55:12 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

रामनगर जिले के विभूतिपुरा झील के निकट पुलिस ने शनिवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापा मार कर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस पार्टी में शामिल केरल, तमिलनाडु समेत राज्य के सैकड़ों युवा मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे। विभूतिपुरा के निकट वेंकटेश नामक व्यक्ति के खेत में अवैध रूप से शामियाना लगाकर सप्ताहांत पर पार्टी का आयोजन किया गया था।

रामनगर के निकट रेव पार्टी, 10 गिरफ्तार

रामनगर के निकट रेव पार्टी, 10 गिरफ्तार

रामनगर के निकट रेव पार्टी, 10 गिरफ्तार
बेंगलूरु. रामनगर जिले के विभूतिपुरा झील के निकट पुलिस ने शनिवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापा मार कर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस पार्टी में शामिल केरल, तमिलनाडु समेत राज्य के सैकड़ों युवा मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे।
विभूतिपुरा के निकट वेंकटेश नामक व्यक्ति के खेत में अवैध रूप से शामियाना लगाकर सप्ताहांत पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर एक विशेष ऐप का इस्तेमाल किया गया। पार्टी में म्युजिक सिस्टम पर तेज आवाज पर गाने बज रहे थे और युवा थिरक रहे थे।
इसकी सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक अनूप शेट्टी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि पार्टी के लिए गत एक माह से ऑनलाइन सदस्यों से शुल्क लिया गया। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही पार्टी में शामिल अधिकतर युवा भाग गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ, म्युजिक सिस्टम तथा अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
हिरण का शिकार करने वाला गिरफ्तार
रामनगर. जिले के कनकपुरा तहसील के तट्टेअरहल्ली गांव के निकट वन विभाग के अधिकारियों ने हिरण के मांस के साथ संभापुर गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुरेश हिरण का शिकार करने के बाद मांस एक थैली में भर कर बेचने का प्रयास कर रहा था। कार्रवाई का नेतृत्व वन विभाग के एसीएफ राजू तथा आरओएफ किरण कुमार करतंगी ने किया। आरोपी सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो