बैंगलोर

बकाया राशि मांगा तो रीयल एस्टेट एजेंट की हत्या कर दी

धारदार हथियार से किया हमला

बैंगलोरJan 14, 2021 / 05:28 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. बेगूर पुलिस थानान्तर्गत रुपयों को लेकर हुए झगड़े में एक रीयल एस्टेट एजेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार माधन रेड्डी (55) रियल एस्टेट एजेंट था और उसने एक ले आउट बनाया था। एक भूखंड को मनोहर नामक एक नागरिक ने खरीदा था। मनोहर कुछ रुपए माधव रेड्डी को बकाया थे। माधव रेड्डी ने मनोहर से बकाया रुपए भुगतान करने की मांग की थी।
इस विषय के बाद दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी। माधव रेड्डी वेेलिंग्टन पैराडाइज ले आउट दूसरे क्रॉस स्थित मनोहर के घर गया और भूखंड की बकाया राशि भुगतान नहीं की तो भूखंड के दस्वावेज वापस मांगे।
दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मनोहर ने नाराज होकर हंसिये से माधव रेड्डी पर हमला कर दिगया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात माधव रेड्डी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मनोहर को तलाश कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.