scriptकर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6128 नए मामले, 83 की मौत | record 6128 new corona cases in karnataka with 83 deaths | Patrika News

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6128 नए मामले, 83 की मौत

locationबैंगलोरPublished: Jul 30, 2020 08:32:04 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

3793 मरीजों ने दी कोरोना को मात

corona_new2.jpg

MP Corona Cases Live Update: इंदौर में 6858 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 304 लोगों की मौत

बेंगलूरु. कोरोना ने प्रदेश में गुरुवार को नया रिकार्ड बनाया। गत 24 घंटे में 6,128 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन 3,793 मरीजों को एक साथ अस्पताल से छुट्टी भी मिली जो अब तक का सबसे बड़ा आंकडा है। कुल संक्रमितों की संख्या 1,18,632 पहुंच गई है। इनमें से 46,694 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। कोविड से 2,230 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 83 लोगों के मौत की पुष्टि गुरुवार को हुई। इनमें से चार मरीजों ने घर पर दम तोड़ा जबकि सात मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बेंगलूरु में 337 सहित प्रदेश में कुल 620 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।

गत 24 घंटे में 20,488 रैपिड एंटीजन जांच सहित कुल 38,095 सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 13,13,856 लोगों की जांच हुई है। इनमें से 1,25,091 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच हुई है।

बेंगलूरु मेें हजार से ज्यादा मौतें

नए 6,128 मरीजों में से 2,233 मरीज बेंगलूरु शहर में सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की तादाद 53,324 पहुंच गई है। इनमें से 36,523 मरीजों का उपचार जारी है। 15,791 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 1,912 मरीजों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। कोरोना से 1,009 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 22 मौतों की पुष्टि बुधवार को ही हुई है।

मैसूरु जिले में 430 नए मरीज मिले हैं। कुल 403 मरीजों में से 2661 मरीजों का उपचार जारी है और 25 मरीज ठीक हुए हैं। 137 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

बल्लारी जिले में 343 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 6063 संक्रमितों में से 2566 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 3423 एक्टिव मामले हैं। 74 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

उडुपी जिले में 248 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 442 पहुंच गई। इनमें से 2,372 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 1,741 मरीजों का उपचार जारी है। 29 मरीजों की मौत हुई है।

कलबुर्गी जिले में 220 नए मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों की तादाद 566 पहुंची है। इनमें से 2,553 मरीज ठीक हो चुके हैं। 89 मरीजों की मौत हुई है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 198 मरीज मिले हैं। कुल 5,504 मरीजों में से 2,811 मरीजों का उपचार जारी है और 130 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से दो मरीज को मौत अन्य कारणों से हुई। 2,561 मरीज ठीक हो चुके हैं।

धारवाड़ जिले में भी मृतकों का आंकड़ा 124 पहुंच गया है। गुरुवार को 180 नए मरीज मिले। कुल 3,911 मरीजों में से 2,122 मरीजों का उपचार जारी है।

बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 224, बेलगावी जिले में 202, रायचुर जिले में 166, शिवमोग्गा जिले में 143, बागलकोट जिले में 126, चिकमगलूरु जिले में 126, विजयपुर जिले में 124, उत्तर कन्नड़ जिले में 120, रामनगर जिले में 106, तुमकूरु जिले में 104, हासन जिले में जिले में , गदग जिले में 88, मंड्या जिले में 87, दावणगेरे जिले में 86, चिकबल्लापुर जिले में 82, कोप्पल जिले में 78, बीदर जिले में 69, यादगीर जिले में 58, हावेरी जिले में 58, चित्रदुर्ग जिले में 47, कोलार जिले में 32, चामराजनगर जिले में 32 कोडुगू जिले में 24 नए मामले सामने आए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो