scriptकोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 7,908 पॉजिटिव और 104 की मौत | record 7908 new corona cases in karnataka with 104 deaths | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 7,908 पॉजिटिव और 104 की मौत

locationबैंगलोरPublished: Aug 14, 2020 09:46:42 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 6,940 मरीजों को मिली छुट्टी

Corona Update

Corona Update : 24 घंटों में सामने आए 14 पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 840

बेंगलूरु. कर्नाटक में कोरोना (Corona) संक्रमण के नए मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गत 24 घंटे में राज्य में रिकॉर्ड 7,908 नए मरीज मिले जबकि 104 मरीजों के मौत की पुष्टि हुई। 6,940 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक मिले कुल 2,11,108 मरीजों में से 79,201 मरीज उपचाराधीन हैं और कोरोना संक्रमण से 3,717 मरीजों की मौत हुई है। कुल 1,28,182 मरीजों ने कोरोना का मात दी है। 747 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।

राज्य में शुक्रवार को रिकवरी दर 60.71 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.76 प्रतिशत रही।

एक दिन में 56,638 लोगों की जांच हुई। इससे पहले एक दिन में इतने मरीजों की जांच कभी नहीं हुई है। गुरुवार को 55,999 नमूने जांचे गए जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

7,908 नए मरीजों में से 2,452 मरीज बेंगलूरु शहर से हैं। एक दिन में 2,146 मरीजों को छुट्टी मिली। कुल 84,185 मरीजों में से 33,432 मरीजों का उपचार जारी है और 49,392 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1,360 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से 22 मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

बल्लारी जिले में 608 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 13,048 संक्रमितों में से 6,948 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 5,952 एक्टिव मामले हैं। 148 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

शिवमोग्गा जिले में 413 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 3,587 पहुंच गई है। इनमें से 1,474 मरीजों का उपचार जारी है। 62 मरीजों की मौत हुई है।

दावणगेरे जिले में 351 मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या 4,756 पहुंच गई है। इनमें से 120 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है। 1,483 मरीज उपचाराधीन हैं।

बेलगावी जिले में अब तक 6,958 लोग संक्रमित हुए हैं। 334 मरीजों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। 3,777 मरीजों का उपचार जारी है। 118 मरीजों की मौत हुई है।

उडुपी जिले में 322 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 7,496 पहुंच गई। इनमें से 4,752 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 2,667 मरीजों का उपचार जारी है। 77 मरीजों की मौत हुई है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 307 नए संक्रमित मिले हैं। कुल 8,373 मरीजों में से 6,106 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2011 मरीज उपचाराधीन हैं। कुल 254 मरीजों की मौत हुई है।

मैसूरु जिले में 291, कलबुर्गी जिले में 229, रायचुर जिले में 220, धारवाड़ जिले में 219, गदग जिले में 190, तुमकूरु जिले में 185, बागलकोट जिले में 171, मंड्या जिले में 163, कोप्पल जिले में 162, हासन जिले में 158, विजयपुर जिले में 144, हावेरी जिले में 138, यादगीर जिले में 116, चिकमगलूरु जिले में 104, बीदर जिले में 97, उत्तर कन्नड़ व रामनगर जिले में 87-87, कोलार जिले में 81, चित्रदुर्ग जिले में 77, चामराजनगर जिले में 61, कोडुगू जिले में 60, चिकबलापुर जिले में 42 और बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 39 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो