कर्नाटक में कोरोना को मात दे चुके 28 मरीजों की एक साथ छुट्टी
सबसे ज्यादा 11 मरीज बेलगावी से हैं।

बेंगलूरु. राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 28 मरीजों को एक साथ अस्पताल से छुट्टी मिली। इनमें से सबसे ज्यादा 11 मरीज बेलगावी से हैं। विजयपुर के चार, बेंगलूरु शहर के तीन, मंड्या के तीन, कलबुर्गी के तीन और धारवाड़ व मैसूरु के दो-दो मरीजों को भी छुट्टी मिली। सभी अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहेंगे।
सवा दो लाख से ज्यादा पहुंचे फीवर क्लिनिक
प्रदेश के कुल 658 फीवर क्लिनिकों (fever Clinics)में बुखार की जांच कराने वाले लोगों की संख्या सवा लाख के पार हो गई। बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका के 31 क्लिनिकों में रविवार को 82 और कुल 6398 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। 100 निजी क्लिनिकों सहित प्रदेश में संचालित अन्य 527 क्लिनिकों में दो लाख 20 हजार से ज्यादा लोग जांच करा चुके हैं।
धड़े गए सात
प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से होम क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर बनाए हुए हैं। रविवार को सात लोगों को पकड़ा गया। जिसके बाद उन्हें सरकारी क्वारंटाइन केंद्रों में भेज दिया गया। अब तक कुल 877 लोग सरकारी केंद्र भेजे जा चुके हैं।
अब 25 हजार क्वारंटाइन
गत 24 घंटों में क्वारंटाइन (home Quanantine) किए गए लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। पॉजिटिव मरीजों के 25648 प्राइमरी व सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स क्वारंटाइन हैं। इनमें 19113 लोग सेकेंडरी कॉन्टैक्ट हैं। रविवार तक 23,238 लोग ही क्वारंटाइन थे। जांच के लिए भेजे गए 79193 नमूनों में से 74664 नमूनों में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार को को जांचे गए 4295 नमूनों में से 3666 नमूनों में वायरस की पुष्टि नहीं हुई।
अब पाइए अपने शहर ( Bangalore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज