scriptफिलहाल मिली राहत, बढ़ सकती हैं येडियूरप्पा की चुनौतियां | Relief at the moment for bjp, Yediyurappa's challenges may increase | Patrika News

फिलहाल मिली राहत, बढ़ सकती हैं येडियूरप्पा की चुनौतियां

locationबैंगलोरPublished: Sep 30, 2019 05:15:24 pm

karnataka by election 2019. राज्य के 15 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तिथि में परिवर्तन से प्रदेश की तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने राहत की सांस ली है। चुनाव स्थगित होने से सबसे अधिक राहत सत्तारूढ़ भाजपा को मिली है।

फिलहाल मिली राहत, बढ़ सकती हैं येडियूरप्पा की चुनौतियां
बेंगलूरु. राज्य के 15 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तिथि में परिवर्तन से प्रदेश की तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने राहत की सांस ली है। चुनाव स्थगित होने से सबसे अधिक राहत सत्तारूढ़ भाजपा को मिली है। मंत्रिमंडल गठन और मंत्रिपद के बंटवारे के साथ ही पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह चरम पर है। कई मंत्री एक-दूसरे के कार्यक्रमों में नहीं जाते। आंतरिक चुनौतियों से जूझ रहे मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के सामने सबसे बड़ी चुनौती टिकट बंटवारे की थी। अयोग्य विधायकों अथवा उनके परिजनों को टिकट दें अथवा पार्टी कैडर को।
तो येडियूरप्पा के सामने चुनौतियां और बढ़ जाएंगी

अगर विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलती है तो येडियूरप्पा के सामने चुनौतियां और बढ़ जाएंगी। इससे भी बढक़र उनके सामने कम से कम 6 से 7 सीटें जीतने की चुनौती है, ताकि सरकार बचाई जा सके। सभी 15 सीटें जहां उपचुनाव होने वाले हैं, ये कांग्रेस और जद-एस के मजबूत गढ़ हैं। यहां अयोग्य ठहराए गए विधायकों के खिलाफ जनता में आक्रोश भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो